दुकान में घुसकर गंडासी से चोट मारने मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 01 जनवरी 2025, थाना इसराना पुलिस ने नौल्था अड्डे पर कन्फेक्शनरी की दुकान में घुसकर गंडासी से चोट मारने मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुनील निवासी नवादा के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी साहिल व अमन के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो गंडास बरामद कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।
यह है मामला
थाना इसराना में नरेंद्र पुत्र दिलबाग निवासी नौल्था ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था वह 9 नवम्बर को सायं करीब 6:30 बजे गांव में अड्डे पर दोस्त अंकुश की कन्फेक्शनरी की दुकान पर खाने का सामान लेने के लिए गया था। अंकुश ने अपनी एक दुकान किराये पर दी हुई है। जिसमें शराब का ठेका खुला है। वह कन्फेक्शनरी की दुकान पर पहुंचा तो अमन पुत्र सुरेश व साहिल पुत्र राम निवास हाथ में गंडासी व सरिया लेकर दुकान में घुसे और अंकुश के साथ गाली गलौच करने लगे। उसने झगड़ा न करने की बात कही तो आरोपियों ने तैश में आकर अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उन दोनों पर तलवार व सरिये से हमला कर सिर में चोट मारी। दुकान में तोड़फोड़ की। आरोपी चोट मारकर आस पड़ोस के लोगों को आते देख जांन से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। थाना इसराना में नरेंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments