Sunday, September 6, 2026
Newspaper and Magzine


नबी की हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त ईट व दो डंडे बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 29, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 अक्तूबर 2023, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने बतरा कॉलोनी में नबी की चोट मारकर हत्या मामले में पांच आरोपियों को शनिवार देर शाम असंध नाका के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान फजल पुत्र रफिक, ताज पुत्र मुमताज हुसेन, साजिद पुत्र इशाक, रियासत पुत्र सिराजुद्दीन निवासी पुरेवाल कालोनी व तालिब पुत्र युसुफ निवासी बतरा कालोनी के रूप में हुई।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में पूरेवाल कॉलोनी निवासी नासिर पुत्र जान मोहम्मद ने 20 अक्तूबर को शिकायत देकर बताया था कि उसका बेटा नबी बतरा कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहता है। नबी के दोस्तों का 15 अक्टूबर को ताज, फैसल, तालिब, अमन व बोना के साथ झगड़ा हो गया था। नबी ने उनका बीच बचाव किया तो पांचो जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। इसके बाद पांचो नबी से रंजिश रखने लगे। 17 अक्तूबर को नबी घर से बतरा कालोनी में कमरे पर गया था। पांचो युवक रात करीब 10:30 बजे कमरे पर आए और ईट, पत्थर से नबी को चोट मारी। सुबह वह कमरे पर गया तो बेटा नबी बेहोश पड़ा था। नबी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गया जहा डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया था। उन्होने बेटे को इलाज के लिए दिल्ली जीटीबी हस्पताल में भर्ती करवा दिया। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। बाद में इलाज के दौरान नबी की मौत होने पर दर्ज मामले में हत्या की धारा इजाद की गई थी।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि गिरफ्तार पांचों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में नबी की चोट मारकर हत्या करने बारे स्वीकारा। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया नबी व उसके दोस्तों ने 15 अक्तूबर को रियायत के साथ मारपीट की थी। इसकी रंजिश रखते हुए उन पांचों ने कमरे पर जाकर नबी को चोट मारी जिससे बाद में नबी की मौत हो गई। आरोपियों के कब्जे से वारदात प्रयुक्त दो ईट व दो डंडे बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को पांचों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments