ई रिक्शा चालक से मारपीट कर नकदी छीनने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 17 जनवरी 2023, सीआईए टू पुलिस की टीम ने सेक्टर 29 में ई रिक्शा चालक से मारपीट कर नकदी छीनने वाले तीनों आरोपियों को फ्लारो चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान शौकिन पुत्र अब्दुल, अरसद पुत्र राशिद निवासी अशोक विहार कालोनी व सलमान पुत्र जान मोहम्मद निवासी महाबीर कालोनी पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ तीनों आरोपी नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो तीनों आरोपियों ने मिलकर ई रिक्शा चालक से मारपीट कर 5 हजार रूपए छीनने की वारदात को अंजाम दिया। छीनी गई नकदी में से 2 हजार रूपए आरोपियों ने नशा करने में खर्च कर दिए। बचे 3 हजार रूपए तीनों आरोपियों के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक फ्लौरा चौक के पास किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने 11 जनवरी को सेक्टर 29 में एक ई रिक्शा चालक से मारपीट कर पैसे छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में सुनील पुत्र दलीप निवासी शिव नगर गांधी मंडी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में सुनील पुत्र दलीप निवासी शिव नगर ने शिकायत देकर बताया था कि वह ई रिक्शा चलाता है। 11 जनवरी को बाद दोपहर करीब 1:30 बजे वह ई रिक्शा से बच्चे लेने के लिए विश्वकर्मा चौक से सेक्टर 29 की तरफ आ रहा था। रास्ते में तीन अज्ञात लड़को ने ई रिक्शा रोकने के लिए इशारा किया। उसने ई रिक्शा को रोक दिया। तभी तीनों लड़को ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और जेब से 5 हजार रूपए निकाल कर भाग गए। सुनील की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ स्नेचिंग की धाराओं के तहत थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments