रास्ता रोककर मारपीट करने के पांच आरोपी गिरफ्तार. दो डंडे, खोदाल, ड्रिल मशीन व हथोड़ा बरामद
BOL PANIPAT , 19 नवंबर: राक्सेहडा गांव में गली में युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने के पांच आरोपियों को हथवाला चौकी पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राक्सेड़ा गांव निवासी आसिफ, सऊद, उस्मान, मोहम्मद नईम उर्फ रहीम व इरशाद उर्फ फौजी के रूप में हुई है।
हथवाला चौकी इंचार्ज एएसआई बालेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों के कब्जे से दो डंडे, खोदाल, ड्रिल मशीन व हथोड़ा बरामद कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
यह है मामला
हथवाला चौकी में राक्सेहडा गांव निवासी यासिन उर्फ सोनू पुत्र लाल उर्फ उमेद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 16 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर के बाहर खड़ा था। उसने देखा गांव निवासी रहीमा, साउद, आसिफ, मंजमिल, फौजी, उस्मान, बिल्ला, गली में बनी नाली को उखाड़ कर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान कर रहे थे। उसने यह देख ऐसा करने से मना किया। तभी उक्त सभी ने उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और रॉड, डंडे व ईटों से चोट मारी। उसकी आवाज सुनकर बड़ा भाई बीच बचाव करने के लिए दौड़ा तो आरोपियों ने उसे भी पकड़ लिया। परिजन इलाज के लिए उसको समालखा सरकारी अस्पताल लेकर गए। इस दौरान उसका मोबाइल भी गुम हो गया। पुलिस ने यासिन उर्फ सोनू की शिकायत पर थाना समालखा में अभियोग दर्ज कर मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments