Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


संदिग्ध व असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर : पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 1, 2022 Tags: , , , , ,

01 नवम्बर 2022, पंचायती राज संस्थाओ के चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र, शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहोल मे संपन्न करवाने के लिए जिला पुलिस की पूरी तरह मुस्तेद, मतदाता निर्भिक होकर करें मतदान.

BOL PANIPAT : पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि जिला पुलिस प्रशासन चुनावी प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से अलर्ट है। असामाजिक तत्वों को किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त नही होने की चेतावनी के रूप में फ्लैग मार्च निकाले गए है। पुलिस अधिकारी जनसाधारण के साथ भी तालमेल बनाए हुए है, ताकि अपराधी व अन्य असामाजिक तत्व मतदान वाले दिन मतदान में बाधा डालने के इरादे से क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। शांतिपूर्ण चुनाव करवाने को लेकर सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों व थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए है। ताकि आम चुनाव निष्पक्ष, स्वतन्त्र, ओर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके और आम जनता बिना किसी डर भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला मे कुल 219 पोलिग स्टेशन पर 529 पोलिग बूथ बनाए गए है। इनमें 34 पोलिग स्टेशन सवेंदनशील व 52 अति संवेदनशील चिन्हित किये गए है। वही 107 पोलिग बूथ सवेंदनशील व 141 अति संवेदनशील चिन्हित किये गए है। सवेंदनशील व अति संवेदनशील पोलिंग स्टेशन व बूथों पर चुनाव प्रक्रिया के दोरान जिला पुलिस के अतिरिक्त जवानों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ-साथ जिला मे विभिन्न मार्गों पर 27 स्थानों पर स्थाई व अस्थाई रूप से नाकाबंदी कर संद्विगध वाहनों व व्यक्यिों की गहनता से जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त 56 पेट्रोलिग पार्टी लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। वही 4 रिजर्व पार्टी बनाकर तैनात की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र, शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहोल मे संपन्न करवाने के लिए जिला में 2030 जवानों को तैनात किया गया है। पानीपत से लगती उतरप्रदेश राज्य व विभिन्न जिला की सीमाओं पर जिला पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने चुनाव प्रक्रिया के दोरान कानून व्यवस्था बनाए रखने लिए लोगों से सहयोग की अपील करने के साथ-साथ यह भी कहा कि चुनाव के दौरान जो कोई चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने या किसी भी तरह से कानून-व्यवस्था को खराब करने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कानून अनुसार कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Comments