जी.डी.गोयंका में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में किया ध्वजारोहण
BOL PANIPAT : जी. डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया गया । मुख्यातिथि रिचा जैन को तिलक लगाकर मुंह मीठा करवाया गया उन्हीं के कर कमलों से ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ ।तदोपरान्त कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया देशभक्ति कविता, ‘तू मेरा कर्मा, तू मेरा धर्मा गीत गाया,’ हे मेरी जमी, गाने पर बच्चों ने मन-मोहक प्रस्तुति दी ।
पहली व दूसरी कक्षा के छात्र ‘चक दे इंडिया’ गाने पर खूब थिरके । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन व डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व को बताया और अपने देश की आन-बान-शान को बनाए रखने के लिए शपथ दिलाई । इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments