Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


सच्ची श्रद्धा व निष्ठा से करें संविधान का पालन : बिजेन्द्र कादियान

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at January 26, 2023 Tags: , , , ,

संस्थान  में मनाया गया  गणतंत्र दिवस

BOL PANIPAT : आज दिनांक 26 जनवरी 2023 को भारत वर्ष का 74  वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । जिसमें अन्य विभागों के साथ साथ जयप्रकाश नारायण पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिवाह में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी । मुख्य अतिथि गांव सिवाह से जिला पंचायत समिति के मेंबर बिजेन्द्र कादियान रहे व व विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत मेंबर शेर सिंह रहे।  

जिला पंचायत समिति के मेंबर बिजेन्द्र कादियान द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बोलते हुए बताया गया की हर वर्ष 26 जनवरी  का दिन देश में गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया थापरन्तु  इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। भारतीय संविधान में सभी वर्गो के हितों के मद्देनज़र विस्तृत प्रावधानों को शामिल किया गया है। सर्वोच्च न्यायालय की विभिन्न व्याख्याओं के माध्यम से भी बदलती परिस्थितियों के अनुसार विभिन्न अधिकारों को इसमें सम्मिलित किया गया। साथ में ये भी बताया कि पूरा संविधान तैयार करने में 2 वर्ष, 11 माह 18 दिन लगे थे।बिजेन्दर कादियान द्वारा साथ ही भारत माता के जयकारे लगाते हुए देश हित में कार्य करने के लिए सभी को  शपथ भी दिलाई

कार्यक्रम के अंत में निदेशक नीरज मंडल  द्वारा सभी स्टाफ सदस्यों व परीक्षार्थियों  को शपत दिलवाई की हम सभी संविधान का पालन करेंगे और बताया की प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओ व बालिकाओ  ने गणतन्त्र दिवस  में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रदान की है । संस्थान की  स्थापना पानीपत में दिनांक 09.09.2010 में हुई थी  जिसका उदेश्य युवाओ को अल्प कालिक प्रशिक्षण देकर उन्हे देश हेतु उपयोगी कार्य कलापों के लिए प्रेरित करना व युवक युवतियो को विभिन्न व्यवसायो का प्रशिक्षण देकर उन्हे   स्वरोजगार खोलने हेतु सक्षम बनाना हे ।  संस्थान द्वारा अब तक लगभग 8200 युवक युवतियो को प्रशिक्षित किया जा चुका है ।  प्रशिक्षण के उपरान्त संस्थान द्वारा प्रशिक्षणार्थीओ को पानीपत ज़िले के विभिन्न बेंकों से ऋण उपलब्ध कराने में सहयोग दिया जाता है । जिससे देश की मुख्य समस्या बेरोजगारी को दूर किया जा सके । अभी तक लगभग 4500  प्रशिक्षणार्थीओ ने अपना कार्य प्रारम्भ कर लिया है ।  

इस अवसर पर स्टाफ सदस्य सुनीता ,गीता  , राजकुमार कादियान , अनिल मलिक द्वारा सक्रिय योगदान दिया गया व गांव सिवाह से पंचायत मेंबर शेर  , संस्थान के प्रशिक्षणार्थी और गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।  

Comments