खेत में जा रहे युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने मामले में चार आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद.
BOL PANIPAT : 01 जनवरी 2025, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने खुखराना गांव में बाइक से खेत में जा रहे युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने मामले में मंगलवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सुमित व शुभम निवासी खुखराना व मोहित व नरेंद्र निवासी बुसाना सोनीपत के रूप में हुई।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पहले हुए झगड़े की रंजिश रखते हुए उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ दिया।
थाना पुराना औद्योगिक में प्रदीप पुत्र लहणा निवासी खुखराना ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह 12 दिसम्बर को बाद दोपहर करीब 3 बजे बाइक से खेत में जा रहा था। वह खेत के पास पहुंचा तो पहले से छुपे बैठे तीन चार लड़कों ने रास्तो रोक कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी शुभम व सुमित ने डंडो से चोट मारी। एक अन्य आरोपी ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से हाथ व पैरो पर चोट मारी। चोट मारने के बाद आरोपी जांन से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने पहले भी उनके साथ झगड़ा किया था। थाना पुराना औद्योगिक में प्रदीप की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments