Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जबरन वसूली का प्रयास करने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 31, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 31 जनवरी 2023,पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू की टीम ने सुखदेव नगर में प्लाट पर कब्जा व जबरन वसूली का प्रयास करने औऱ जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अरूण उर्फ धारा पुत्र साहब सिंह निवासी नारा के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि थाना शहर में सुशील पुत्र खुशहाल चंद निवासी माडल टाउन ने शिकायत देकर बताया था कि उसका सुखदेव नगर में सिटी हार्ट होटल के पास 190 गज का प्लाट है। प्लाट पर अरूण उर्फ धारा पुत्र साहिब निवासी नारा ने जबरदस्ती कब्जा कर लिया था। अरूण उर्फ धारा गैंगस्टर अपराधी है, जिस पर काफी मुकदमें दर्ज है। आरोपी उसको धमकी देकर कहता था कि या तो प्लाट दे या 50 लाख रूपए दे दो। इस प्रकार से आरोपी उसको ब्लैकमेल करता था। सितम्बर 2022 में प्रशासन ने प्लाट कब्जा मुक्त करवा कर उसके हवाले कर दिया था। 22 जनवरी को वह अपने प्लाट की चार दिवारी करवाकर गेट लगवा रहा था। करीब 11:20 बजे एक लड़का बाइक पर आया और उसने धमकाते हुए अपना फोन उसके कान पर लगाकर कहने लगा की धारे से बात कर ले। फोन पर बात कर रहे युवक ने कहा धारा बोल रहा हुं। धारे ने फोन पर गंदी गालियां देते हुए उसको व उसके परिवार को जांन से मारने की धमकी दी। उसने 25 जनवरी को प्लाट पर आकर देखा तो चार दिवारी व गेट गिरा मिला। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा चैक करवाएं तो उसमें 24 जनवरी की रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर ट्राली से कई व्यक्ति दिवार गिराते हुए दिखे। उसका काफी नुकशान हुआ है। अरूण उर्फ धारा ने अपने कई लड़कों को भेजकर प्लाट की दिवार तुड़वा दी। आरोपी ने दौबारा से प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश की है । सुशील की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 427,447,387,120बी,506,511,34 के तहत थाना शहर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू की टीम ने आरोपी के विभिन्न ठिकानों पर दंबिस देते हुए सोमवार साय आरोपी अरूण उर्फ धारा को गांव नारा से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में आरोपी अरूण उर्फ धारा ने साथी आरोपी रितेश पुत्र जयभगवान निवासी खेल बाजार व गौतम पुत्र कृष्ण निवासी सौदापुर के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ उसने अपने दोनों साथी आरोपियों को बराबर का हिस्सा देने की बात कहकर वारदात को अंजाम देने में शामिल किया था। गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी अरूण उर्फ धारा को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में संलिप्त फरार आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने साफ व कड़े शब्दों में अपराधियों को चेतावनी दी हुई है कि जिला में अपराध व अपराधियों को किसी भी रूप में पनपने नही दिया जाएगा। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने व आमजन को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए आपराधिक गिरोहों का सफाया करने में जिला पुलिस की टीमें जुटी हुई है। अपराधिक व गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त गिरोहों के सभी गुर्गे पुलिस की रडार पर है। पुलिस अधीक्षक की साथ ही आमजन से भी अपील है कि इस प्रकार का अपराध किसी के साथ घटीत हुआ है तो वह निशंकोच उसकी सूचना जिला पुलिस को दें।

Comments