सट्टा खाईवाली करते चार आरोपी गिरफ्तार.दाव पर लगी 20 हजार रूपए की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT:30 सितम्बर 2023 , थाना शहर पुलिस ने रेलवे रोड पर सट्टा खाईवाली कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से सट्टा खाईवाली में प्रयुक्त तीन चकरी व दाव पर लगी 20 हजार रूपए की नगदी बरामद हुई।
थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने जिला पुलिस को जूआ सट्टा खाईवाली समेत अवैध धंधों में सलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के लिए निर्देश दिए हुए है। निर्देशों के तहत थाना शहर पुलिस टीम ने शुक्रवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर रेलवे रोड पर सट्टा खाईवाली कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि शुक्रवार को थाना शहर पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान लाल बत्ती चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की रेलवे रोड पर चार युवक गिट्टीयों पर पैसे दाव पर लगवाकर सट्टा खाईवाली कर रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दे सट्टा खाईवाली कर रहे चार युवकों को काबू किया। आरोपियो की पहचान राजन निवासी बाद बिसेरा, विजयपाल निवासी नौलखा आगरा यूपी, सोनू निवासी कच्चा कैंप पूरेवाल कॉलोनी व विजय निवासी नारायणा के रूप में हुई। मौके पर आरोपियों के कब्जे से सट्टा खाईवाली में प्रयुक्त तीन चकरी व दाव पर लगी 20 हजार रूपए की नगदी बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में गैम्बलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल मे लाई गई।

Comments