चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 8 अगस्त 2022, सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया काबड़ी अड्डे पर रवि निवासी गढ़ी सिंकदरपुर के साथ मारपीट व चाकू गोदकर जानलेवा हमला करने की वारदात में संलिप्त फरार चार आरोपियों को सीआईए टू पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार साय आरोपियों के काबड़ी अड्डे पर घूमने बारे पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नीरज पुत्र जनेश्वर निवासी काबड़ी, अमर उर्फ नाथी पुत्र रमेश निवासी गढ़ी सिकंदरपुर व ईशा खान पुत्र अली मोहम्मद निवासी काबड़ी पानीपत व जोनी पुत्र अमरपाल निवासी राहड़ा करनाल के रूप में हुई है। पुछताछ में आरोपियो ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार कर लिया है।
पुछताछ में खुलाशा हुआ चारो आरोपी शराब ठेकेदार है। गढ़ी सिंकदरपुर निवासी संदीप पर चारो आरोपी अवैध शराब बेचने का शक करते थे। 31 जुलाई को चारो आरोपी अपने अन्य साथी आरोपियों के साथ बोलेरो गाड़ी में सवार होकर संदीप के बारे में पूछताछ करने के लिए घूम रहे थे। आरोपियों को काबड़ी अड्डे पर संदीप के चाचा का लड़का रवि मिल गया। आरोपियों ने रवि से संदीप के अवैध शराब बेचने बारे पूछा तो रवि ने इसका बारे आपत्ति जताई। उसी समय आरोपियों ने रवि से मारपीट करने के साथ ही चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए थे।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पूछताछ के बाद गिरफ्तार चारो आरोपियों को पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से चारो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में प्रयोग की बोलेरो गाड़ी थाना पुराना औद्योगिक पुलिस द्वारा गत दिनो बरामद की जा चुकी है।
थाना पुराना औद्योगिक में गढ़ी सिकंदरपुर निवासी बिल्लू पुत्र प्रताप ने शिकायत देकर बताया था कि 31 जूलाई की साय करीब 5:30 बजे वह भाई रवि के साथ काबड़ी अड्डे पर खड़ा होकर बात कर रहा था। इसी दौरान वहा पर एक बोलेरो गाड़ी आकर रूकी उसमें से नीरज व अरूण पुत्र जनेश्वर, ईशा खान पुत्र अली मोहम्मद निवासी काबड़ी, नाथी पुत्र रमेश निवासी गढ़ी सिकंदरपुर व जोनी निवासी राहड़ा करनाल उतरे। नीचे उतरते ही उन्होने रवि से पुछा की तेरे ताऊ के लड़के संदीप ने अवैध शराब बेचनी बंद की है या नहीं। रवि ने कहा की तुम लोग तीन दिन पहले भी चैकिंग करने आए थे उस दौरान भी तुम्हे घर पर कोई शराब नही मिली थी। वह पहले शराब बेचता था, अब नही बेचता। यह सब सुनते ही नीरज ने रवि को गाली-गलौच करते हुए थप्पड़ मारा और साथियों के साथ मिलकर डंडो से हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपी नीरज गाड़ी से चाकू निकाल कर लाया। उसने ईशा खान को कहा ही इसको पकड़ ले इसके दिल पर सीधा चाकू मारकर खत्म कर देता हूं। आरोपी ने जैसे ही चाकू से वार किया रवि उल्टी साईड घूम गया, चाकू रवि की बाइ साईड में कमर में जा घुसा। आरोपी नीरज ने चाकू दोबारा मारने के लिए अंदर से बाहर निकालने को प्रयास किया तो चाकू का बिट्टा निकल आया और चाकू अंदर ही फसा रह गया। रवि मुहं के बल जमीन पर गिर गया। उसने भाई को बचाने के लिए शौर मचाया तो आरोपी जोनी ने उसके मुह पर थप्पड़ मारा। आरोपियों को यह नही पता था की वह रवि का भाई है। आरोपियों ने जमीन पर गिरे रवि पर लात घूसें मारे और बोलेरो गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। शिकायत में बिल्लू ने बताया आरोपियों ने जाते हुए उसे असला दिखाकर धमकी दी की इसके बारे में पुलिस को बताया तो जान से मार देंगे। मौके पर इक्कठी भीड़ तुरंत घायल रवि को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। वहा डाक्टरों ने रवि की हालत को गंभीर देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। रवि का जिला के एक नीजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बिल्लू की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में आईपीसी की धारा 148,149,323,324,307,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments