Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


हार्श फायरिंग का विरोध किया तो मार दी गोली

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 2, 2022 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : पानीपत के कुटानी रोड पर स्थित पहलवान चौक पर शुक्रवार की देर रात एक किसान को गोली मारी  गयी. किसान अपने दोस्त के बेटे की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गया था, जहां दोस्त का साढू हार्श  फायरिंग कर रहा था. किसान ने जब  हार्श   फायरिंग का विरोध किया तो वह तैश में आ गया और किसान की छाती में गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है.

प्राप्त  जानकारी के अनुसार पानीपत के गांव राजा खेड़ी का रहने वाला राजू मलिक अपने दोस्त प्रदीप मलिक के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में कुटानी रोड पहलवान चौक पर आया हुआ था. देर रात करीब 12:00 बजे डीजे पर डांस करते समय प्रदीप मलिक के साडू संदीप ने हार्श फायरिंग करना शुरू कर दिया. राजू ने जब हार्श फायरिंग करने का विरोध किया तो संदीप काफी तैश में आ गया और आवेश में आकर उसकी छाती में गोली मार दी. गोली लगने से राजू वहीं गिर गया. आनन-फानन में राजू के दोस्त उसे देवी मंदिर महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.वहीं, आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया. आरोपी संदीप सोनीपत के गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने घायल के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत आर्म्स एक्ट में केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. आपको बता दें कि 20 दिन के अंदर पानीपत में यह हार्श फायरिंग की तीसरी वारदात है. 16 दिन में दो लोगों की हार्श फायरिंग के दौरान मौत भी हो चुकी है. शहर में बढ़ रही इस तरह की घटना पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने हार्श फायरिंग करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। .

Comments