घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 12 दिसम्बर 2022, काबड़ी रोड अर्जुन नगर कॉलोनी में घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में महिला सहित चार आरोपियों को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अनिल, राकेश, पवन पुत्र धर्मपाल निवासी जगजीवन राम कालोनी व कृष्णा निवासी अर्जुन नगर पानीपत के रूप में हुई।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि अर्जुन नगर कालोनी निवासी सतपाल ने थाना पुराना औद्योगिक में शिकायत देकर बताया था कि 13 नवम्बर को दिन में करीब 1:30 बजे पड़ोस में रहने वाली महिला कृष्णा ने राकेश, अनिल, पवन के साथ मिलकर उनके घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी डंडे व राड से चोट मारी। आरोपी अनिल, पवन, राकेश व इनके साथ आए अन्य आरोपियों ने छोटे भाई राजकुमार पर राड व चाकू से हमला कर राजकुमार की टांग तोड़ दी व मां का सिर फोड़ दिया। आरोपी राकेश ने डंडे से उसकी व पत्नी की पिटाई की। इलाज के लिए हस्पताल गए तो वहा पर आरोपी अनिल, राकेश व पवन ने जान से मारने की धमकी दी। सतपाल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार उनके संभावित ठीकानों पर दबिस दे रही थी। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस द्वारा रविवार को मामले में महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Comments