Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


युवक को चोट मारने के चार आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त एक लोहा पाइप. एक डंडा व दो बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 4, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 04 अगस्त 2025, समालखा थाना पुलिस ने करहंस गांव में युवक को चोट मारने के चार आरोपियों को रविवार को मनाना मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान करहंस गांव निवासी राजबीर उर्फ राजू, कृष्ण, सतनारायण व दिवाना गांव निवासी राहुल उर्फ रोबट के रूप में हुई है।

थाना समालखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि चारों आरोपियों ने चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने पूछताछ के साथ आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक लोहा पाइप, एक डंडा व दो बाइक बरामद कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया थाना समालखा में सिवाह गांव निवासी रवि पुत्र रणबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके भाई सुरेंद्र उर्फ नीटू ने दो साल से करहंस- खलीला प्रहलादपुर रोड पर किराने की दुकान कर रखी थी। करहंस निवासी सतबीर, अमित उर्फ मिता, कृष्ण, राजू, बिट्टू, देवेंद्र चांद व दिवाना गांव निवासी रोबर्ट उर्फ राहुल ने मिलकर सुरेंद्र उर्फ नीटू को दुकान खाली करने कहा और मना करने पर आरोपियों ने सुरेंद्र के साथ मारपीट कर जांन से मारने की धमकी दी।
धमकी के बाद सुरेद्र ने आज से करीब 25 दिन पहले उसी रोड पर दूसरी दुकान में सामान शिफ्ट कर लिया तो आरोपी इसकी भी रंजिश रखने लगे।
आरोपियों ने सुरेंद्र को दुकान छोड़कर गांव चले जाने या उनको हर महीने 10 हजार रूपए देने के लिए कहा। आरोपियों ने बात ना मानने की सूरत में अंजाम भूगतने की धमकी दी। इसकी भाई सुरेंद्र उर्फ नीटू ने थाना समालखा में शिकायत दी थी।
सुरेंद्र से जो दुकान खाली कराई आरोपियों ने उसको किराए पर ले लिया। 23 जुलाई को अमित उर्फ मित्ता व सतबीर ने उधार के पैसे देने की बात कहकर सुरेंद्र को अपनी दुकान पर बुलाया। सुरेंद्र रात करीब 10 बजे अपनी दुकान बंद कर उनकी दुकान पर पहुंचा तो सतबीर व अमित उर्फ मित्ता ने अपने साथी आरोपियों कृष्ण, राजू, बिट्टू, देवेंद्र, चांद व रोबर्ट उर्फ राहुल को फोन कर बुला लिया।
सभी आरोपी डंडें राड व हथियारों से लैस होकर आए और सुरेंद्र को बाहर खिचकर मोबाइल व गाड़ी की चाबी छिन ली। आरोपियों ने सुरेंद्र को जमीन पर गिरा पेरों पर रॉड से चोट मारी। देर रात करीब सवा 12 बजे आरोपियों ने सुरेंद्र के मोबाइल से उसके पास फोन कर कहा तुम्हारा भाई सुरेंद्र उनके कब्जे में है। आरोपियों ने लोकेशन भेज कहा डेड बाडी उठाकर ले जाना। वह अमित व विजय के साथ लोकेशन पर पहुंचा तो आरोपी उसके भाई सुरेंद्र को पीट रहे थे। आरोपी कृष्ण व बिट्टू ने लोहे की रॉड से वार कर सुरेंद्र की दोनों टांग तोड़ दी। अन्य आरोपियों ने मुंह पर नुकीले हथियार से चोट मारी। उन तीनों को देख आरोपी जांन से मारने की धमकी देकर हथियारों सहित मौके से फरार हो गए।
उन्होंने फोन कर पुलिस को वारदात की सूचना दी और सुरेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने सुरेंद्र की हालत देख इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। बाद में उन्होनें सुरेंद्र को जिला के एक नीजी अस्पताल में दाखिल कराया। आरोपियों ने साजिश रचकर सुरेंद्र को जांन से मारने के लिए वारदात को अंजाम दिया है। थाना समालखा में रवि की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments