अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 28 दिसम्बर 2022, सीआईए टू पुलिस की टीम ने अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को एनएफएल के नजदीक विकाश नगर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान किशन पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी गुरूनानक वाडा महासमुंद छतीसगढ़ हाल किरायेदार विकाश नगर पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि मंगलवार को उनकी टीम गश्त के दौरान एनएफएल के नजदीक विकाश नगर में मौजूद थी। टीम को इसी एक संदिग्ध किस्म का युवक एनएफएल के गेट की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी युवक को काबू कर तलाशी ली तो पहनी हुई लोयर कर जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर चैक किया तो एक जिंदा कारतूस मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान किशन पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी गुरूनानक वाडा महासमुंद छतीसगढ़ हाल किरायेदार विकाश नगर पानीपत के रूप में बताई।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी किशन से खुलासा हुआ वह उक्त अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस को कुछ महिने पहले यूपी के मेरठ में राह चलते एक अज्ञात युवक से 10 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। आरोपी किशन के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आम्र्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments