खेत से ट्यूबवेल की मोटर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा मोटर बरामद
BOL PANIPAT : 24 जनवरी 2023, थाना सदर पुलिस की टीम ने गांव रजापुर में खेत से गत दिनों ट्यूबवेल की मोटर चोरी करने वाले आरोपी को सोमवार साय रिफाइनरी के नजदीक टीना फैक्टरी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान संदीप पुत्र सतपाल निवासी रजापुर के रूप में हुई।
थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि आरोपी संदीप की निशानदेही पर ट्यूबवेल की चोरीशुदा मोटर आरोपी के घर के बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी संदीप को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना सदर में गांव छोटी रजापुर निवासी धर्मपाल पुत्र दिताराम ने शिकायत देकर बताया था की उसका खेत गांव के लगता है। 21 दिसम्बर की सुबह करीब 6 बजे वह खेत में गया तो देखा ट्यूबवेल की तार कटी हुई थी। चैक करने पर मोटर नही मिली। उसने अपने स्तर पर तलाश की तो पता चला गांव निवासी संदीप पुत्र सतपाल ने टयूबवेल की मोटर चोरी की है। धर्मपाल की शिकायत पर चोरी की धाराओं के तहत थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी संदीप की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments