होली के दिन युवक की सूए व ईंट से वार कर हत्या करने के 4 आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 06 मार्च : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस टीम ने होली के दिन हरि नगर में रोहित 26 की सूए व ईंट से वार कर हत्या करने के 4 आरोपियों को वारदात के महज 36 के घंटे के दौरान काबू किया। आरोपियों की पहचान हरि नगर निवासी सागर, प्रमोद उर्फ विक्कल, सोनू व भगवती विहार आगरा कैंट यूपी हाल बिल्लू कॉलोनी निवासी अभिषेक के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए वन पुलिस टीम को सौंपी थी। पुलिस टीम ने वीरवार देर शाम को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर चार आरोपियों को बरसत रोड पर गंदा नाला पुलिया के पास से काबू किया। प्रारंभिक पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपने अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने होली के दिन बाइक चलाने को लेकर हुई कहासूनी की रंजिश रख उक्त वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बाइक व एक एक्टिवा बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से तीन आरोपियों प्रमोद उर्फ विक्कल, अभिषेक व सोनू को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया और आरोपी सागर को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस आरोपी सागर से रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त सूआ बरामद करने और फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
यह है मामला
थाना पुराना औद्योगिक में प्रतापपुर कासगंज यूपी हाल कच्चा फाटक शक्ति नगर निवासी मोहित पुत्र रणवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 4 मार्च होली के दिन वह बड़े भाई रोहित व ममरे भाई अमित के साथ सुबह करीब 10:30 बजे मामा के घर होली खेलने के लिए जा रहे थे। कच्ची काबड़ी फाटक के पास पहुंचे तो रास्ते में एक बाइक पर 4 लड़के आए जो बाइक को गलत ढंग से चला रहे थे। उन्होंने युवकों को बाइक ठीक तरह से चलाने के लिए कहा तो युवकों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। वह तीनों वहा से निकल मामी के घर गली में पहुंचे तभी पीछा करते हुए बाइक व एक्टिवा पर 5/6 लड़के आए। लड़कों ने आते ही गाली गलौच करते हुए रोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी। एक लड़के ने बर्फ तोड़ने वाले सूए से व एक ने ईट उठाकर रोहित पर वार कर दिए। आरोपियों ने लात घूस्सो से मारपीट की। चोट मारकर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। रोहित को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थाना पुराना औद्योगिक में मोहित की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments