चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार.चोरीशुदा चार बैटरिया व वारदात में प्रयोग किया गया आटो किया बरामद
BOL PANIPAT : 25 अगस्त 2022, सीआईए टू पुलिस की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 4 आरोपियों को गुप्त सूचना पर दबिस देकर असन्ध रोड नाका पानीपत से गिरफ्तार किया । पूछताछ में चारों आरोपियों ने दिनांक 17-08-2022 को हरिबाग कालोनी पानीपत से मैट्रो ई-रिक्शा से चार बैटरी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा । आरोपियों की पहचान भीम पुत्र जगबीर वासी सौदापुर थाना पुराना औधोगिक पानीपत, अमन पुत्र कृष्ण वासी सौदापुर थाना पुराना औद्योगिक पानीपत, तरूण पुत्र अनिल वासी वासी सौदापुर थाना पुराना औधोगिक पानीपत व अशोक पुत्र नफे सिंह वासी सौदापुर थाना पुराना औधोगिक पानीपत के रूप में हुई है । पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा चार बैटरियाँ व वारदात में प्रयोग किया गया आटो बरामद कर चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया । पूछताछ में खुलासा हुआ चारों आरोपीयान उपरोक्त नशा करने के आदि है जो नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते है आरोपियान उपरोक्त पर पहले भी चोरी के 4/5 मुकदमे दर्ज है
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया उनकी एक टीम बुधवार को गश्त के दौरान गोहाना रोड बाईपास देशवाल चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के 4 युवक असन्ध रोड नाका के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर चारों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होने अपनी पहचान भीम पुत्र जगबीर वासी सौदापुर थाना पुराना औधोगिक पानीपत, अमन पुत्र कृष्ण वासी सौदापुर थाना पुराना औधोगिक पानीपत, तरूण पुत्र अनिल वासी वासी सौदापुर थाना पुराना औधोगिक पानीपत व अशोक पुत्र नफे सिंह वासी सौदापुर थाना पुराना औधोगिक पानीपत के रूप में बताई । गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने दिनांक 17-08-2022 को हरिबाग कालोनी पानीपत से मैट्रो ई-रिक्शा से चार बैटरी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा । शिकायतकर्ता सतीश पुत्र मुलखराज मकान न0 72 हरिबाग कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है ।
DISCLOSED CASES
- Fir 278 DT.19.5.22 U/S 379 IPC थाना इसराना पानीपत
- Fir 28 DT 13.1.22 U/S 457,380 IPC थाना इसराना पानीपत
- Fir 78 DT 23.6.22 U/S 379 IPC थाना बापौली पानीपत
- Fir 13 DT 19.1.22 U/S 457,380 IPC थाना सनौली पानीपत
- Fir 92 DT. 01.03.22 U/S 379 IPC थाना माडल टाउन पानीपत
- Fir 295 DT. 11.06.22 U/S 380 IPC थाना सैक्टर-29 पानीपत
- Fir 42 DT. 19.01.22 U/S 379 IPC थाना किला पानीपत
- Fir 146 DT. 10.03.22 U/S 379 IPC पुराना औधोगिक पानीपत
- Fir 628 DT. 08.08.22 U/S 379 IPC पुराना औधोगिक पानीपत

Comments