Monday, July 13, 2026
Newspaper and Magzine


फैक्टरी में चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 13, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 13 जुलाई : सीआईए वन पुलिस ने थाना सनौली क्षेत्र में गांव जलापुर प्रथम के पास स्थित एक फैक्टरी से प्रिटिंग स्क्रीन चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को शनिवार देर शाम कुराड़ गंदा नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फरार अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त चोरी करना स्वीकारा। गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान करनाल के गांव बल्हेडा निवासी सलमान उर्फ लूक्का व मोहम्मद अम्मी उर्फ सम्मी के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि शनिवार को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध दो युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर कुराड गंदा नाला पुलिया के पास घूम रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों युवको को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान सलमान उर्फ लूक्का पुत्र युसुफ और मोहम्मद अम्मी उर्फ सम्मी निवासी बल्हेडा करनाल के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपने फरार दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर 19 जून की रात सनौली क्षेत्र में गांव जलापुर प्रथम के पास स्थित एक फैक्टरी की दीवार फांदकर 46 पीस प्रिंटिंग स्क्रीन चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सनौली में अंसल निवासी सचिन पुत्र जोगिंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया वह और फरार उनके दोनों साथी आरोपी नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो चारों आरोपियों ने मिलकर फैक्टरी में चोरी की उक्त वारदात को अजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन्होंने फैक्टरी से चोरी की स्क्रीन प्रिंटिंग बेचने के लिए यूपी में एक कबाड़ी के पास रखी है। पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे दो दिन के पुसिल रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से चोरी की प्रिंटिंग स्क्रीन बरामद करने और फरार इनके साथी आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply