सट्टा खाईवाली करते दो अलग अलग स्थान से चार युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 11 हजार 320 रूपए की नकदी बरामद.
BOL PANIPAT , 17 जनवरी: थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम ने दो अलग अलग स्थान से चार युवकों को सट्टा खाईवाली करते गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से सट्टा खाईवाली में प्रयुक्त दो जोड़ी ताश पत्ते व दाव पर लगी 11 हजार 320 रूपए की नकदी बरामद हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाईवाली समेत अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान इंडो फार्म के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की इंडो फार्म में कुछ लड़के ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगवाकर सट्टा खाईवाली कर रहे है। लोगों को आवाज लगाकर कह रहे है दाव पर लगी नकदी जीतने पर डबल मिलेगी और हारने पर जब्त समझी जाए। युवकों को रंगे हाथ काबू करने के लिए पुलिस टीम ने टीम में तैनात एसपीओ पवन को बोगस ग्राहक बनाकर 200 रूपए का नोट देकर भेजा। एसपीओ की तरफ से इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया। युवकों के पास मौके से सट्टा खाईवाली में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश पत्ते, सट्टे के हिसाब की पर्ची व 9700 रूपए की नकदी बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान भगत सिंह पुत्र रामाश्री निवासी बिलासपुर बरेली यूपी हाल इंडो फार्म, इदरिश पुत्र बंस निवासी भोगांव मेनपुरी हाल कृष्णा गार्डन व अंकित पुत्र चिरंजी लाल निवासी भदवा कोशांबी हाल कृष्णा गार्डन के रूप में बताई।
इसी प्रकार थाना चांदनी बाग पुलिस की दूसरी टीम ने विद्यानंद कॉलोनी में विकास पुत्र राजू निवासी विद्यानंद कॉलोनी को सट्टा खाईवाली करते काबू किया। मौके पर आरोपी के कब्जे से एक जोड़ी ताश पत्ते व 1620 रूपए की नकदी बरामद हुई।
पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से बरामद सट्टा खाइवाली में प्रयुक्त ताश पत्ते व 11 हजार 320 रूपए की नकदी कब्जा पुलिस में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ पब्लिक गैंबलिग एक्ट के तहत अलग अलग दो अभियोग दर्ज आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments