शराब पीकर सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग बाजी करते पाए जाने पर दो अलग अलग स्थान से चार युवक गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 04 दिसम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दग बाजी करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना किला व थाना इसराना पुलिस की टीम ने मंगलवार को गश्त के दौरान दो अलग अलग स्थान से चार युवकों को हुड़दंग बाजी करते गिरफ्तार किया।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि थाना किला पुलिस की एक टीम मंगलवार को गश्त के दौरान कुटानी रोड वार्ड 11 चुंगी पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को राजीव कॉलोनी शराब ठेके बाहर लोगों की भीड़ जमा हुई दिखाई दी। पास जाकर देखा तो दो युवक शराब के नशे में झगड़ा कर हंगामा कर रहे थे। पुलिस टीम ने दोनो युवकों को काबू पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान रवि पुत्र प्रेम निवासी वधावाराम कॉलोनी व विवेक पुत्र राजपाल निवासी वार्ड 11 चुंगी के रूप में बताई।
उन्होंने बताया इसी प्रकार थाना इसरान पुलिस टीम ने नौल्था डिडवाड़ी मोड़ पर लड़ाई झगड़ा कर सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग बाजी करते पाए जाने पर आरोपी साहिल पुत्र रमेश निवासी नौल्था व बिलाल पुत्र नूर मोहम्मद निवासी मुस्तान नगर अलीगढ़ यूपी हाल गुप्ता फैक्ट्री बलाना को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधिक थाना में अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments