Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


घर में अवैध रूप से शराब बेच रहा आरोपी काबू. अवैध अंग्रेजी व देसी शराब की 72 बोतलें बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 1, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 1 मई 2023, पानीपत, थाना किला पुलिस ने रामायणी चौक के नजदीक घर में अवैध रूप से शराब बेच रहे एक युवक काबू किया। आरोपी की पहचान धर्मबीर पुत्र सुरेश निवासी रामयणी चौक के रूप में हुई। घर से अवैध अंग्रेजी व देसी शराब की 72 बोतलें बरामद हुई।

थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना किला पुलिस की टीम रविवार को गश्त के दौरान रामायणी चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की चौक के साथ लगती गली में एक व्यक्ति घर के अंदर अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर मौके पर दबिश देकर घर में शराब बेच रहे आरोपी युवक को काबू कर घर से अंग्रेजी व देसी शराब की बोतलें बरामद की। बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट मांगने पर आरोपी कोई भी कागजात पेश नही कर सका। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान धर्मबीर पुत्र सुरेश निवासी रामायणी चौक पानीपत के रूप में बताई। बरामद अवैध शराब की बोतलों की गिनती करने पर 29 बोतल, 24 अध्धे 24 पव्वे देसी शराब मार्का रसीला संतरा, 9 अध्धे अंग्रेजी शराब मार्का रॉक फोर्ड, 6 अध्धे अंग्रेजी शराब मार्का गोल्फर शॉट, 3 बोतल व 30 अध्धे अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल स्टैग पाई गई।

इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि बरामद अवैध अंग्रेजी व देसी शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी धर्मबीर के खिलाफ थाना किला में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments