पिस्तौल से जानलेवा हमला करने मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT , 20 मार्च : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने गांव इसराना में 20 नवंबर 2025 की रात युवकों से मारपीट व पिस्तौल से जांनलेवा हमला करने की वारदात में शामिल फरार चौथे आरोपी को वीरवार देर शाम को बांध गांव में स्टेडियम के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बड़ी बांध निवासी अनुराग के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने तीन साथी आरोपियों इसराना निवासी नवीन, अरमान व हितेश के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी अनुराग के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी अनुराग को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी अरमान, नवीन व हितेश के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल बरामद कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।
यह है मामला:
इसराना थाना में गांव इसराना निवासी सन्नी पुत्र कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 20 नवंबर 2025 को वह इसराना से पानीपत जा रहा था। अनाज मंडी के पास पहुंचा तो गांव निवासी हितेश पुत्र रोहतास ने अपने साथी आर्य उर्फ सन्नी व नवीन के साथ मिलकर उसको रोककर हाथापाई की और जांन से मारने की धमकी दी। और बाद में आर्य उर्फ सन्नी ने समझौते लिए उसको अपनी बैठक में बुलाया। वह बांध गांव निवासी अपने दोस्त अभय को साथ लेकर बैठक के पास गया। बैठक में नवीन, अरमान, हितेश, आर्य उर्फ सन्नी व योगेश बैठे थे जिनके पास तेजधार हथियार व पिस्टल थी। आरोपियों ने उन दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पास से गुजर रहे साहिल पुत्र देवेंद्र ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी नवीन ने साहिल को गोली मार दी। अभय के सिर पर तेजधार हथियार से वार किया और उसको गुम चोट मारी। पार्क अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। थाना इसराना में सन्नी की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments