खेत से घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला करने मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त डंडा बरामद.
BOL PANIPAT : 28 अप्रैल 2024, थाना बापौली पुलिस ने गांव गोयला खुर्द में खेत से घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अभिषेक निवासी भोड़वाल माजरी के रूप में हुई।
थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि थाना बापौली में गांव गोयला खुर्द निवासी प्रदीप पुत्र मदनलाल ने शिकायत देकर बताया था कि 6 दिसम्बर की देर शाम वह और उसका भाई नितिन खेत से घर लौट रहे थे। भाई नितिन उससे थोड़ा आगे चल रहा था। नितिन यमुना बांध मोड़ पर टंकी के पास पहुचा तो सनसपाल पुत्र मेघराज, रविंद्र पुत्र रमेश, सागर पुत्र सोम, निशांत पुत्र कृष्ण निवासी गोयला खुर्द, रोहित पुत्र रणतेज निवासी पट्टीकल्याणा व तीन/चार अन्य लड़के रॉड व डंडे लेकर खड़े थे। उन सभी ने रास्ता रोककर नितिन पर हमला कर दिया। रॉड, लाठी व डंडों से सिर, पैर व पूरे शरीर पर काफी चोटे मारी। नितिन की चीख पुकार सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी उसको देखकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने नितिन के दोनों पैर तोड़ दिए। उसने भाई नितिन को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना बापौली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू करने के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
सब इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि थाना बापौली पुलिस ने गत दिनों आरोपी सनसपाल निवासी गोयला खुर्द, गौरव निवासी हलदाना व नितिन निवासी डीडवाड़ा जीन्द को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आरोपी अभिषेक निवासी भोड़वाल माजरी व अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडा बरामद कर पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी अभिषेक व अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
सब इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि थाना बापौली पुलिस ने शनिवार देर शाम में मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी अभिषेक को समालखा में माता पुली रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में पहले पकड़े जा चुके अपने तीनों साथी आरोपियों के अतिरिक्त अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी अभिषेक के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद कर पूछताछ के बाद रविवार को आरोपीय अभिषेक को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्भेन्यायि हिरासत जेल भेजा गया। वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपियों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments