Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


बंद बॉडी केंटर से अवैध शराब की 160 पेटी बरामद. अवैध अंग्रेजी शराब की कुल 3840 बौतल बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 11, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 फरवरी 2023, थाना समालखा पुलिस ने अनाज मंडी में दिल्ली नंबर के एक बंद बॉडी केंटर से अवैध अंग्रेजी शराब की 160 पेटी बरामद की। बरामद अवैध शराब व केंटर को कब्जा पुलिस में लेकर थाना समालखा में आईपीसी की धारा 420,467,468,471 व एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए है।

थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि शुक्रवार को कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि सेक्टर 25 गंदा नाला के पास से एक केंटर चालक को अज्ञात युवक अगवा कर दिल्ली नंबर बंद बॉडी केंटर को लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही जिला पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी गई थी। ईआरवी 557 पर तैनात स्टाफ को उक्त केंटर समालखा अनाज मंडी में खड़ा मिला। ईआरवी पर तैनात इंचार्ज ईएचसी रविन्द्र ने केंटर मिलने की सूचना तुरंत थाना समालखा में दी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर केंटर के केबिन की तलाशी ली तो, मैसर्स दिल्ली इन्टरप्राईज नाम के बिल पर फिनाईल कैमिकल व सक्रेप सेल्यूलोस अंकित दो बिल मिले। बिलों पर अलग-अलग तारीख अंकित थी। पुलिस टीम ने शक के आधार पर बंद बॉडी केंटर के दरवाजे को खोलकर लोड पेटियों को चैक किया तो भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। केंटर से 93 पेटी अंग्रेजी शराब मार्का जुबली स्पेशल व्हिस्की, 55 पेटी अंग्रेजी शराब मार्का ऑफिसर चॉइस व 12 पेटी अंग्रेजी शराब मार्का रॉयल ग्रीन बरामद हुई। कुल 3840 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

इंस्पेक्टर सुनील ने बताया बरामद अवैध शराब व केंटर को कब्जा पुलिस में लेकर थाना समालखा में आईपीसी की धारा 420,467,468,471 व एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाकर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए है।

Comments