नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रूपए की ठगी करने के मामले में गिरोह का चौथा आरोपी पंजाब से गिरफ्तार
-आरोपी की पचान मोहन सिंह उर्फ विक्की निवासी जमीतगढ़ पटियाला पंजाब के रूप में हुई
BOL PANIPAT:27 अक्तूबर 2023 , स्पेशल डिटेक्टिव युनिट इंचार्ज इंस्पेक्टर कर्मबीर ने बताया कि गांव जौरासी खास निवासी राकेश पुत्र कृष्ण चंद ने उसके साथ नौकरी लगवाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी बारे थाना समालखा में 11 अक्तूबर 2022 को शिकायत देकर बताया था कि उसकी गांव पावटी निवासी मुकेश पुत्र रधबीर के साथ जान पहचान थी। साले रोहित निवासी खंदराई ने एचएसएससी में नौकरी के लिए फार्म अप्लाई किया था। उसने इस बारे मुकेश से बात कि तो मुकेश ने उसको बताया कि सोनीपत के छोटा बजाना का संदीप उसका जानकार है जो पंजाब के डेराबस्सी पंजाब में रहता है। संदीप की एचएसएससी बोर्ड में अच्छी सेटिंग वह पैसे लेकर नौकरी लगवाता है। मुकेश ने क्लर्क लगवाने के लिए 10 लाख रूपए मांगे तो उसने इसके लिए हा कर दी। मुकेश ने उससे दिसम्बर 2020 में 3 लाख रूपए व अप्रैल 2021 में 7 लाख रूपए साले को नौकरी लगवाने के ले लिए। साले की नौकरी नही लगने पर उसने मुकेश से पैसे वापिस मांगे तो वह उसको आगे नौकरी लगवाने की बात करते हुए काफी दिनों तक टालता रहा। बाद में मुकेश उसको डेरा बस्सी में संदीप के पास उसके घर ले गया। उसने संदीप व उसकी पत्नी से पैसे वापिस मांगे तो संदीप ने 5-5 लाख रूपए के दो चेक उसको दिए। उसने बैंक में चेक लगाए तो जांच में हस्ताक्षर सही ना होने की बात कहते हुए वापिस कर दिए गए। उसने मुकेश व संदीप को फोन किया तो दोनों उसको गाली गलौच करने लगे। आरोपियों ने पैसे देने से मना करते हुए दौबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
इंस्पेक्टर कर्मबीर ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव युनिट पुलिस की टीम ने मामले की जांच करते हुए गत दिनों आरोपी मुकेश, संदीप व आशा को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने गिरोह में शामिल अपने साथी आरोपी मोहन सिंह उर्फ विक्की निवासी जमीतगढ़ पटियाला पंजाब के साथ मिलकर नौकरी लगवाने के नाम पर पैसो की ठगी करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने आरोपी संदीप व मुकेश के कब्जे से उनके हिस्से में आई नकदी में से बचे 50 हजार रूपए बरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी मोहन सिंह की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर कर्मबीर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए स्पेशल डिटेक्टिव युनिट पुलिस की टीम ने वीरवार को आरोपी मोहन सिह को पंजाब में उसके घर से काबू करने में कामयाबी हासिल की। प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर नौकरी लगवाने के नाम पर पैसे ठगने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने गहनता से पूछताछ करने व ठगी गई नकदी बरामद करने के लिए आरोपी मोहन सिंह को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments