Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


350 विद्यार्थियों को पुस्तकें मुफ्त वितरित की गई

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 15, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 15 अप्रैल आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण मे स्थापित आचार्य बलदेव पुस्तक कोष से विद्यालय के कक्षा दसवीं तक के 350 विद्यार्थियों को पुस्तकें मुफ्त वितरित की गई। विद्यालय की प्रबन्धन समिति के प्रबन्धक रामपाल सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पानीपत का एकमात्र ऐसा विद्यालय हैं जहां पर विद्यालय के सभी बच्चों को निःशुल्क पुस्तके वितरित की जाएगीं, चाहे वह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हो या सदृ-सजय वर्ग हो। विद्यालय के प्राचार्य मनीष घनगस ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस विद्यालय में बच्चों को शिक्षा से संबधित हर प्रकार की सुविधाएं देने का भरपूर प्रयास कर रहा है। विद्यालय ने इसी सत्र से ही ट्राॅंसपोर्ट व्यवस्था को शुरू कर दिया है ताकि गांव व दूर दराज से आने वाले विद्यार्थियों को कोई असुविधा न हो। विद्यालय में बच्चों को शिक्षा के साथ साथ एन0 सी0 सी0, एन0 एस0 एस0 व स्काउट के साथ साथ भौतिक विज्ञान,
जीव विज्ञान व रसायन विज्ञान प्रयोगशाला भी हैं।
इस अवसर पर आर्य समाज के गणमान्य सदस्य, कुशाल सहगल, प्रवीण वर्मा, जितेन्द्र सिंह, सोनू वर्मा, संजय, गौरव, उपस्थित रहे।

Comments