Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आज होगा “संस्कृत वांग्मय में राष्ट्र चिंतन” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन. 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 18, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत के संस्कृत विभाग की तरफ से एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 19 दिसंबर, 2024 दिन गुरुवार को किया जा रहा है। संगोष्ठी का विषय “संस्कृत वांग्मय में राष्ट्र चिंतन रहेगा। संगोष्ठी ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में चलेगी। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि पद्‌मश्री आचार्य सुकामा विश्ववारा कन्या गुरुकुल,रोहतक, सारस्वत अतिथि प्रो. (डॉ) सोमदेव शतांशु कुलपति अपेक्स विश्वविद्यालय जयपुर तथा बीज वक्ता पो सुधीर कुमार, प्रोफेसर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली रहेंगे ।सत्राध्यक्ष डॉ विश्वेश कौशिक, एसोसिएट प्रोफेसर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर, उत्तराखंड एवं डॉ किरण मदान, एसोसिएट प्रोफेसर आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत रहेंगे। समापन सत्र के मुख्य वक्ता डॉ विजय भारद्वाज, सहायक प्रोफेसर पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ रहेंगे। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ अंजलि, सहसंयोजिका डॉ किरण मदान व संरक्षक डॉ अजय कुमार गर्ग प्राचार्य आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत रहेंगे। संगोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय के कांफ्रेंस हाल में किया जाएगा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय हरियाणा द्वारा अनुमत इस एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारम्भ सुबह 10 बजे होगा।

Comments