अन्तसर्दनीय तैराकी प्रतियोगिता में लड़कों में राधा कृष्णन सदन और लड़कियों में टैगोर सदन ने मारी बाजी
BOL PANIPAT : जी. डी गोयंका पब्लिक स्कूल में अन्तसर्दनीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें चारों सदन टैगोर, टेरेसा, राधा कृष्णन और विवेकानंद सदन के कक्षा छठी से बारहवीं के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। लड़कों में राधा कृष्णन के देव ऋषि ने प्रथम स्थान और गर्वित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।टेरेसा सदन से कनिष्क दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में टैगोर सदन की नीलाक्षी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और विवेकानंद सदन से हिमांशी और भावना क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंह ने विजयी छात्र छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि तैराकी एक अच्छा व्यायाम है जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को तैराकी करनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने विजेता सदन को शुभकामनाएं दीं।

Comments