Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पोषण माह के अंतर्गत गांव कालखा और पाथरी में निशुल्क चिकित्सा शिविर  लगाया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE HEALTH , at September 12, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 12 सितम्बर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महानिदेशक आयुष हरियाणा डॉक्टर साकेत कुमार के दिशा निर्देश अनुसार और उपायुक्त सुशील सारवान के मार्गदर्शन मे पोषण माह के अंतर्गत सोमवार को गांव कालखा और पाथरी में निशुल्क चिकित्सा शिविर  लगाया गया। इन शिविरों में गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली मॉं, किशोर बच्चों तथा बुजुर्गो ने अपनी जांच कराई। इन सभी का मुफ्त आयुर्वेदिक तथा होम्योपैथिक उपचार शुरू किया गया।
योग सहायक परमीत सिंह तथा सतीश कुमार ने सभी मरीजों को योग तथा प्राणायाम की जानकारी देते हुए योग करवाया तथा बताया कि वे योग के माध्यम से किस तरह अपने आप को बिना दवा के स्वस्थ रख सकते है।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर सतपाल ने बताया कि एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ शिशु को जन्म दे सकती हैं अगर महिला खुद ही कुपोषित होगी तो जन्म लेने वाला शिशु भी कुपोषित होगा इसकी संभावना ज्यादा हो जाती है। इसलिए हमे किशोरावस्था तथा गर्भावस्था में पोषण का विशेष ध्यान रखना चहिए। इसी के साथ साथ गर्भावस्था के दौरान रक्ताल्पता से बचने के लिए हमे हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, चुकंदर, अनार तथा आंवला को अपने आहार में जरूर शामील करना चहिए ताकी शरीर में खून की कमी ना हो।
इस मौके पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डाक्टर जसबीर, डॉक्टर मयंक राणा तथा होमियोपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुदेशपाल और डॉक्टर मिक्की ने मरीजों को पोषण के महत्व को समझाया। इस मौके पर 365 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवा कर निशुल्क शिविर का लाभ उठाया। इस मौके पर आयुष फार्मासिस्ट जसबीर, प्रवीण, गीता तथा पूजा ने सभी मरीजों को दवाओं का निशुल्क वितरण किया।

Comments