Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नगर के सभी वार्डों में 16-17 दिसंबर को बनेंगे परिवार पहचान पत्र

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 12, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 12 दिसम्बर। आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत हरियाणा सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र में सभी परिवारों को जोडऩे और सभी पीपीपी धारकों की सूचना के सुधार के प्रदेशव्यापी डाटा सत्यापन कार्यक्रम के तहत विशेष कैम्प आयोजित किये जा रहे हैं।
  जिला खादय एवं पूर्ति नियंत्रक जितेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए कैंप लगाये जा रहे हैं। जिन परिवारों ने अब तक अपना परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाया है या फिर किसी महत्वपूर्ण त्रुटि को संशोधन करवाना है तो ऐसे परिवार इन कैम्पों का अवश्य लाभ उठाएं। इस कड़ी में आगामी 16 दिसंबर से 18 दिसंबर तक सवेरे 9:30 से शाम 5 बजे तक सभी वार्डों में कैपों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी डिपो घारक अपने-अपने क्षेत्र में लगने वाले कैंप में उपरोक्त तिथियों को उपस्थित रहें।
  उन्होंने बताया कि अपने परिवार पहचान पत्र में अपनी सूचनाओं का सुधार तत्परता से करवाएं ताकि हरियाणा सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिल सके। कैम्प में आते समय सभी संबंधित दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते की पासबुक, जन्म प्रमाण-पत्र, विद्यालय छोडऩे का वैध प्रमाण-पत्र, शिक्षा बोर्ड से जारी प्रमाण-पत्र, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट व अपना मोबाइल अवश्य साथ लाएं। परिवार पहचान पत्र में त्रुटियों को दूर करवाते हुए उसका साईन्ड डॉक्यूमेंट अपलोड करवाएं।

Comments