Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


फ्री मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SOCIAL , at May 28, 2022 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT : आज दिनांक मई 28 -05-2022 को स्थानीय आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में फ्री मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया । कैंप के शुरुआत में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने लायन विनय गर्ग को  मोमेंटो देकर सम्मानित किया एवं शाल भेंट की | कैंप का शुभारंभ लॉयन क्लब ग्रेटर के लायन विनय गर्ग जी के द्वारा किया गया । उन्होंने बताया कि  आज के इस कैंप में जो व्यक्ति अपना चेकअप करवाएंगे उन्हें भविष्य में अपने ओपीडी चार्जेस का भुगतान नहीं करना पड़ेगा । उनके साथ लॉयन संजय बत्रा, लॉयन अरविंद, लॉयन विजय गोयल तथा लॉयन क्लब पानीपत के लॉयन सचिन सिंगला, लॉयन नितेश मित्तल, लॉयन अशीष गुप्ता,लॉयन अतुल मित्तल, लॉयन गगन कुमार, लॉयन संजय गुगलानी कैंप में उपस्थित थे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अजय कुमार गर्ग जी ने कहा कि इस तरह की  मेडिकल कैंप के आयोजन के द्वारा हम समाज में अपना योगदान दे सकते हैं । कैंप में 3 चिकित्सकों के द्वारा चेकअप किया गया । डॉक्टर विराज, ऑर्थोपेडिक्स, डॉक्टर सनी, मेडिसन, डॉक्टर सलोनी गुप्ता, गायनोलॉजिस्ट के द्वारा लगभग 350  मरीजों का चेकअप किया गया । साथ ही बी.पी., शुगर इत्यादि के टेस्ट की फ्री सुविधा भी दी गई।

सभी  चिकित्सक देवी मूर्ति अस्पताल पानीपत में कार्यरत हैं । कैंप के आयोजन में महाविद्यालय के एनएसएस, एनसीसी एवं संस्कारशाला क्लब ने अहम भूमिका निभाई। मेडिकल कैंप सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चला । कार्यक्रम में प्रोफेसर पी.के. नरूला, डॉ. जोगेश, प्रोफेसर इरा गर्ग , प्रोफेसर अश्वनी, प्रोफेसर राजेश बाला, प्रोफेसर रंजू , प्रोफेसर अंजलि, प्रोफेसर सोनल, प्रोफेसर ऋतु, प्रोफेसर सुरेंद्र, प्रोफेसर विनय भारती, प्रोफेसर स्माइली, प्रोफेसर काजल उपस्थित रहे । साथ ही साथ एन. एस. एस. स्वयंसेवकों व एन. सी. सी. कैडेट्स ने भी इस कैंप के आयोजन में सहयोग दिया |

Comments