समाज सेवा संगठन द्वारा चुलकाना धाम व बाबा लकीसर की निःशुल्क यात्रा : प्रवीण जैन
BOL PANIPAT : 10 मई रविवार को समाज सेवा संगठन द्वारा खाटू श्याम चूलकाना व लकीसर बाबा की निःशुल्क बस यात्रा को अध्यक्ष प्रवीण जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जैन ने बताया आज समाज सेवा संगठन की ओर से आज माल गोदाम से खाटू श्याम चूलकाना धाम व लकीसर बाबा धाम के लिए निशुल्क बस यात्रा गई है जो हर महीने के दूसरे रविवार को बस द्वारा निशुल्क यात्रा जाती है

जैन ने कहा चूलकाना वो धाम है जब श्याम बाबा ने भगवान श्री कृष्ण को शीश का दान दिया था भगवान श्री कृष्ण ने बाबा श्याम को वरदान दिया था जो तुम्हारे दर्शन करेगा उसके हर दुख दूर होंगे दुनिया में सिर्फ बाबा श्याम है जो हारे का सहारा बनते है इनके दर से कोई खाली नहीं जाता सिर्फ बाबा श्याम का दर है जहां लिखा मिलेगा हारे का सहारा श्याम हमारा जहां बड़ी से बड़ी बीमारी कट जाती हैं और चूलकाना धाम में ही बाबा लकीसर का भव्य मन्दिर है कहते हैं बाबा अन्न नहीं खाते थे राजा चकविबेन ने यज्ञ किया और सभी संतों को बुलाया और लकीसर बाबा को बुलावा भेजा बाबा ने सैनिकों से कहा में अन्न नहीं खाता फिर जाने का क्या फायदा सैनिकों ने राजा से कहा राजा को लगा बाबा मेरे बुलावे पर नहीं आए मेरी आज्ञा की अवहेलना कर रहे हैं राजा ने सैनिकों से बाबा को संदेश भिजवाया या तो बाबा अन्न ग्रहण करे या ये इलाका छोड़कर चले जाओ या मुझसे युद्ध करो बाबा ने आस पास 84 कोश तक ध्यान लगाया फिर जवाब दिया में युद्ध के लिए त्यार हु एक तरफ राजा और पूरी सेना दूसरी तरफ बाबा ने घास से 3 तिनके तोड़े पहला तिनका फेंकने पर पूरी सेना मर गई दूसरा तिनका फेंकने पर राज सिंहासन पलट गया तीसरा तिनका फेंकने वाले थे राजा हाथ जोड़कर खड़े हो गया और माफी मांगी राजा का घमंड चकना चूर हो गया और यहां पर एक कुण्ड है मान्यता है उस कुण्ड में जो भी कोई स्नान करता है उसकी सारी बीमारी दूर हो जाती हैं और आने वाली 12 जुलाई को मेंहदीपुर बाला जी खाटू श्याम सालासर बालाजी रानी सती बस जाएगी जो बुजुर्ग आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के लिए निःशुल्क यात्रा होगी सीट बुक करवाने के लिए 9812863034 पर सम्पर्क कर सीट करवा सकते हैं
समाज सेवा संगठन द्वारा समय समय पर वैष्णो देवी शिवखोड़ी मथुरा वृंदावन खाटू श्याम सालासर बालाजी मेंहदी पुर बाला जी दादी सती की निशुल्क यात्रा कराई जाती हैं इसी कड़ी में आज हर महीने के दूसरे रविवार को खाटू श्याम चूलकाना के लिए निःशुल्क यात्रा गई जिसमें सभी यात्री परिवार की तरह यात्रा की और संगठन की ओर जरूरत मन्द बेटियों की शादी दिव्यांग को निशुल्क हाथ रिक्शा सावन महीने में शिव भक्त के लिए एक सप्ताह का कावड़ शिविर व भंडारा लगाया जाता है व जरूरत की जगह वाटर कूलर पानीपत में पहले 39 वाटर कूलर लगाए हुए है झुग्गी झोपड़ी व स्कूलों में स्लिम बस्तियों में गर्म कपड़े वितरण करना व समय समय पर धार्मिक व सामाजिक कार्य किए जाते हैं मौके पर प्रवीण जैन काजल जैन अंकित माटा अजय खुराना भावना ग्रोवर राकेश कौशिक पवन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे

Comments