वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की मासिक बैठक का आयोजन.
BOL PANIPAT : 22 फरवरी को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की मासिक बैठक श्री हनुमान चालीसा के पावन पाठ से आरम्भ की गई। आज की बैठक की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेवी दानवीर उद्योगपति प्रेम सचदेवा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कृष्ण गोपााल सेठी ने की व मंच संचालन समिति के महामंत्री ओम ढींगड़ा ने किया। समिति में हर मास शुगर व बीपी की चेकअप कैम्प लगाया जाता है। जिन सदस्यों का जन्मदिवस व नये सदस्यों का मान सम्मान किया जाता है। मुख्य अतिथि प्रेम सचदेवा ने कहा कि मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा और समिति द्वारा किये गए कार्यों की काफी प्रशंसा की। इस मौके पर वित्त सचिव उपेन्द्र दुआ, उप प्रधान ईश्वर शर्मा, राकेश गोयल, ओ.पी. चुघ धर्मवीर आर्या, प्रमोद आहुजा, बलजीत राय, अर्जुन दास वलेचा, श्रीराम कत्याल, सुभाष जैन, बाल कृष्णन चावला, सुरेन्द्र मोहन चुघ, पुरूषोत्तम शर्मा, हरीश खुराना आदि मौजूद रहे।

Comments