रोटरी पानीपत मिडटाउन द्वारा आयोजित दो दिवसीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन।
BOL PANIPAT : रोटरी पानीपत मिड टाउन मे हर वर्ष की तरह बैडमिंटन और टेबल टेनिस की खेल प्रतियोगिता का रोटरी स्पोर्ट्स हॉल, मॉडल टाउन में आयोजन किया गया. रोटरी मिडटाउन के स्पोर्ट्स चेयरमैन संजय कटारिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 5 अप्रैल हुआ और इसका समापन आज 7 अप्रैल को किया गया। इस बार लगभग 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया और टूर्नामेंट मे 11 वर्ष से 70 वर्ष के खिलाड़ियों द्वारा भाग लिया. वेटरन, बच्चे और युवा ने दिल से टूर्नामेंट मे एन्जॉय किया और बताया की तलवार इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक मुकेश तलवार द्वारा सभी बच्चों को स्पेशल प्राइज दिया। क्लब के सभी सदस्यों ने मुकेश तलवार का धन्यवाद किया। प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन में मुख्य अतिथि प्रमोद विज विधायक पानीपत (शहर) द्वारा किया गया। सभी सदस्यों के द्वारा विधायक प्रमोद विज का बुके और फूल माला से स्वागत किया। विधायक प्रमोद विज ने कहा की इस तरह की खेल प्रतियोगिता का आयोजन समय-समय पर होता रहना चाहिए। इससे खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक दोनों लाभ मिलते है। रिजल्ट अंडर 11 गर्ल विनर नमन गोयल रनर आर्य वीर. अंडर 13 गर्ल विनर यशवी सैनी रनर आराध्या। अंडर 13 बॉयज विनर युवराज रनर ट्रीजल। डबल विनर रोहन और करण ,रनर पृथ्वी और अभय। अंडर 15 बॉयज विनर निकुंज रनर मानव। अंडर 15 गर्ल विनर यशवी रनर अभिसारी।गर्ल डबल विनर यशवी और अभिसारी रनर नदाब और आसमी, गर्ल 17 विनर यशवी रनर आशावी रहे।
इस अवसर पर राहुल विज , आशिमा विज और रोटरी क्लब के सेक्रेटरी राजेश नंदा , सुरेंद्र शर्मा ,एस एस दत्त,सतीश महाजन , अनिल खुराना ओम प्रकाश रानोलिया , मनोहर सेतीया , विनोद रहेजा,नीरज पाहवा , नीरज सायल, दीपक बजाज,भूपिंदर नांदल, नीरज अग्रवाल,सहदेव विज , विपिन शर्मा,सतीश मुटनेजा, पंकज शर्मा, अजेश गोयल,गौतम आर्य , मुकेश मदान,जगदीश चुघ, जगदीश चाँद
और रोटरी क्लब मिडटाउन के सभी मेंबर मौजूद रहे।

Comments