Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक जिला के वरिष्ठ अधिकारियों तथा विभागाध्यक्षों को ई.वी.एम. ट्रेनिंग दी जाएगी।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 8, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 8 दिसंबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत ई.वी.एम. ट्रेनिंग होनी है। इस ट्रेनिंग में जिला के वरिष्ठ अधिकारियों तथा विभागाध्यक्षों को ई.वी.एम. ट्रेनिंग दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर से 15 दिसंबर 2023 तक प्रातः: 10 बजे से लघु सचिवालय स्थित द्वितीय तल सभागार में ब्लॉक पानीपत के अंतर्गत सभी अधिकारियों की, कार्यालय खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, मतलौडा में खण्ड मतलौडा के अंतर्गत आने वाले सभी अधिकारियों की, कार्यालय खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी इसराना में खण्ड इसराना के अंतर्गत सभी अधिकारियों  व कर्मचारियों की, कार्यालय खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी (ना.) समालखा में खंड समालखा के अंतर्गत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की, कार्यालय खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी, बापौली में ब्लॉक बापौली के अंतर्गत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की, कार्यालय खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी सनौली में ब्लॉक सनौली के अंतर्गत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ई.वी.एम. टैनिंग करवाई जाएगी।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि सभी विभागाध्यक्ष/बैंक अपने अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रति बैच अनुसार 1/2 हिस्से में भिजवाएं।

Comments