पानीपत में प्रधानमंत्री के दौरे को दृष्टिगत 9 दिसंबर को नो फ्लाई जोन घोषित.
-जहां प्रधानमंत्री की यात्रा रहेगी उसके 1 हजार मीटर की परिधि में किसी भी तरह के मानव रहित विमान, ड्रोन (यूएवी) के उडऩे पर पाबंदी रहेगी।
BOL PANIPAT , 4 दिसम्बर। जिलाधीश वीरेंद्र कुमार दहिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आगामी 9 दिसंबर को पानीपत में प्रधानमंत्री के दौरे को दृष्टिगत 9 दिसंबर को नो फ्लाई जोन घोषित करने के आदेश दिए हैं।
आदेशानुसार माननीय प्रधानमंत्री के दौरे के दृष्टिगत 9 दिसंबर को टेंपरेरी रेड जॉन रहेगा जिसमें जहां-जहां प्रधानमंत्री की यात्रा रहेगी उसके 1 हजार मीटर की परिधि में किसी भी तरह के मानव रहित विमान, ड्रोन (यूएवी) के उडऩे पर पाबंदी रहेगी।

Comments