भ्रष्टाचार से पढ़े लिखे युवाओं का भविष्य खतरे में है: कुमारी शैलजा
BOL PANIPAT : 7 दिसम्बर, 2021:- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज पंचकूला के सेक्टर 4 स्थित हरियाणा लोक सेवा आयोग के मुख्यालय में पेसो के हुये लेनदेन को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा व कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया जिसमें प्रदेशभर कांग्रेस हजारों की संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ, कांग्रेस विधायकों व कार्यकर्ताओ ने मुख्यरूप से भाग लिया ।घेराव प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पानीपत से प्रदेश प्रवक्ता ओमवीर सिंह पंवार ने अपने काफी साथियों सहित हिस्सा लिया ।
प्रदर्शन में कांग्रेस काफी विधायको के साथ बड़े नेताओं में कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व विधायक दल की नेता किरण चौधरी, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा के राजनीतिक सलाहकार रामकिशन गुर्जर, हरियाणा युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतविंदर सिंह संधू ( टिम्मी), संजय छोक्कर ने मुख्यरुप से उपस्थित रहे उपस्थित भारी जनसमूह को सम्बोधित करते हुये कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा आज हरियाणा की भाजपा सरकार जो अपने आप को बिना खर्ची पर्ची की सरकार बताने वाली आज सारे आम हरियाणा लोक सेवा आयोग में चल रही नौकरियों की नीलामी हो रही है और नौकरियों में हो रहे भ्रष्टाचार से पढ़े लिखे युवाओं का भविष्य खतरे में है कुमारी शैलजा ने भाजपा जजपा सरकार पर आरोपियों को बचाने का गम्भीर आरोप लगाते हुये इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है ।
प्रदर्शन के दौरान आयोग के मुख्यालय के बाहर जमीन पर बैठकर भाजपा जजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की जहाँ से पुलिस ने सभी कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तार कर पंचकुला पुलिस लाइन ले जाया गया बाद में सभी गिरप्तार किये गये नेताओ व कार्यकर्ताओं पर कागजी कानूनी कार्यवाही के बाद शाम को रिहा कर दिया गया गिरप्तार किये गये नेताओ पानीपत से ओमवीर सिंह पंवार भी शामिल थे ।
पानीपत कांग्रेस से प्रदर्शन हिस्सा लेने वालों में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ओमवीर सिंह पंवार, मोहिक बुद्धिराजा, राजेश चेयरमैन,मुकेश अंतिल, गुलशन मल्होत्रा, कुणाल छोक्कर, जयंत शर्मा, सरदार तेजिन्दर मक्कड़, सत्यपाल नरवाल आदि मुख्यरुप से साथियो मौजूद थे ।

Comments