Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


ज़िला भाजपा ने समालखा में सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 27, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा 27 फरवरी, बेटियां आज जीवन के हर क्षेत्र में झण्डा गाड़ रही हैं।देश की रक्षा में अहम योगदान दे रही है । मोदी जी ने सैनिक स्कूलों से बेटियो के प्रवेश से रोक भी हटाई । हमे भी मोदी जी का अनुसरण करते हुए उनके अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को आगे बढ़ाना चाहिए ये शब्द ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने समालखा ने बूथ पर प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात सुनने के बात उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कही।

डॉ अर्चना ने कहा कि हम अपनी मातृ भाषा का सम्मान करें अपने मनोभाव हम अपनी मातृ भाषा में ही व्यक्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान का ज़िक्र किया इसलिये हमे स्वच्छता को जीवन का अंग बनाये।

डॉ अर्चना ने प्रधानमंत्री ने त्योहारों पर स्थानीय उत्पाद खरीदने का आह्वान किया है इस से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी बेरोजगारी दूर होगी हमे स्थानीय उत्पादों को महत्व देना होगा ।डॉ अर्चना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बहुत सारी मूर्तिया चोरी होकर दूसरे देशों में चली गयी थी वो बहुत सारी मूर्तियां को वापिस मांगा ली कई तो शक्तिशाली देशों से भी वापिस मंगवाई गयी ये हमारी बढ़ती अंतरराष्ट्रीय बढ़ती साख व ताकत का भी नमूना है ।
दो अफ्रीकी बहनों किलि व नीमा का ज़िक्र किया जो भारतीय गीत व भारत का राष्ट्रगान गाती है वो भारतीय संस्कृति से प्रभावती है। साथ एक विदेशी राष्ट्रपति की बेटी का कैंसर का इलाज केरल के एक आयुर्वेदिक अस्पताल हुआ।

इसलिए आयुर्वेद व अपनी कला संस्कृति पर गर्व करे।डॉ अर्चना ने कहा कि हमे प्रधानमंत्री कर आह्वान को मानते हुए अपनी जड़ों की और जाना होगा।
इस अवसर पर शिवकुमार जैन,कुलभूषण अरोड़ा मुख्य रूप से मोजुद थे

Comments