हरियाणा के लिए आदमी पार्टी ने लांच की केजरीवाल की पांच गारंटी.
– 24 घंटे फ्री बिजली, अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं को 1000 रु अधिकतम रोजगार रूपी 5 G गारंटीयां.
BOL PANIPAT : आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने कल पंचकूला में सभी पदाधिकारी के साथ 5G केजरीवाल की पांच गारंटी लॉन्च किया उसी क्रम को आज बढ़ते हुए प्रदेश सह सचिव सुखबीर सिंह मलिक ने इन पांच गारंटी को जिला पानीपत के लिए लांच किया। सुखबीर सिंह मलिक ने बताया 5G केजरीवाल गारंटी इस प्रकार से होगी
1- 24 घंटे फ्री बिजली 300 यूनिट तक बिना कट के
2- उच्च स्टार की शिक्षा सरकारी स्कूलों में मुफ्त मिलेगी. टीचर को ट्रेनिंग के लिए विदेश में भेजा जाएगा।
3- दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर हर गांव वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना की जाएगी जिसमें सभी प्रकार के टेस्ट मुफ्त होंगे और दवाइयां भी फ्री मिलेंगी ।
4- हरियाणा की हर 18 साल से ऊपर महिलाओं को समान राशि के रूप में ₹1000 हर महीने दिया जाएगा ।
5- हरियाणा में उच्चतम बेरोजगारी को देखते हुए पंजाब दिल्ली की तर्ज पर रोजगार पर ध्यान दिया जाएगा जैसा कि इस समय हरियाणा में 2 लाख से अधिक सरकारी पद खाली पड़े आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही इन पदों को भरा जाएगा प्राइवेट उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि रोजगार के अवसर पैदा हो सके और बेरोजगारी से निजात मिल सके।

उन्होंने बताया यह मूलभूत सुविधाएं हर सरकार को देने चाहिए इस पर काम करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने यह गावरान किया लॉन्च की है हरियाणा में सभी पार्टियों को जनता ने अवसर दिया है और हरियाणा में तीसरी शक्ति आम आदमी पार्टी बनकर उभर रही है हमारे हर गांव में संगठन है जिसके दम पर आम आदमी पार्टी पूरे जोर शोर से 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल गुप्ता नीलम प्रणामी अमित नोहरा, राजवीर मुकेश शर्मा होशियार सिंह संदीप मनचंदा पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Comments