Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


वर्चुअल माध्‍यम से ‘लोहड़ी पर्व का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 13, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT :आज स्‍थानीय आई.बी.(एल) पब्लिक स्‍कूल में वर्चुअल माध्‍यम से ‘लोहड़ी पर्व का आयोजन किया गया। कक्षा प्रथम  से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने पंजाब की मनमोहक वेषभूषा धारण कर पंजाब के गीतों पर नृत्‍य किया। विद्यार्थियों का जोश व खुशी देखते ही बनती थी। प्रैप-1 और प्रैप-2 के नन्‍हें-मुन्‍ने बच्‍चों ने रंग-बिरंगी आकर्षक पतंगे बनाई। मूँगफलियों का प्रयोग कर क्रियात्‍मक कार्य भी किया।

प्रधानाचार्या सोनिया चावला सभी को लोहड़ी एवं मकर संक्राति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे देश की संस्‍कृति सर्वोत्‍तम संस्‍कृति है। हम सभी तीज-त्‍यौहारों को मनाकर इसकी जड़ों से जुड़े रहते हैं। अत: हमें आपसी मेलजोल के साथ सभी त्‍यौहारों को मनाना चाहिए। 

Comments