जिले में गैस सप्लाई पूरी तरह सुचारू: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया
-स्टॉक करना खतरनाक, गुमराह न हों: उपायुक्त की चेतावनी
-अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
-गैस की कमी से संबंधित अफवाहों से रहे दूर
BOL PANIPAT , 30 मार्च। जिले में गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा है कि जिले में गैस की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य रूप से जारी है। उपायुक्त ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और गैस का अनावश्यक स्टॉक न करें।
उपायुक्त ने चेतावनी दी कि इस प्रकार का भंडारण न केवल दूसरों के लिए परेशानी खड़ी करता है, बल्कि कई बार यह घातक भी साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सप्लाई चेन को सुचारू रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने कहा कि किसी भी नागरिक को घबराने की जरूरत नहीं है, हर घर तक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, उन्होंने भरोसा दिलाया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर भ्रामक जानकारी फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे संयम बनाए रखें अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

Comments