Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


समझ से ही बचा जा सकता है डिजिटल फ्रॉड से :जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 22, 2025 Tags: , , , , ,

-न्यायालय परिसर में किया गया रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

BOL PANIPAT ,22 जनवरी, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कॉलेज लेवल रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन बुधवार को एडीआर हाल न्यायालय परिसर में किया ।
पानीपत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में सीजेएम सह सचिव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से कर आकर्षक रंगोलियों का अवलोकन करते हुए युवाओं को मतदान के संवैधानिक अधिकार के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया।

सीजेएम मीनू ने बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा डिजिटल फ्रॉड से समझ रखने की बात कही। निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। जिला निर्वाचन आयोग पानीपत एवं जिला विकास प्राधिकरण के इस संयुक्त कार्यक्रम में जिला कॉर्डिनेटर डा हितेश चंद शर्मा ने सभी प्रतिभागियों सहित न्यायिक अधिकारी एवं स्टाफ सदस्यों को मतदान की शपथ भी दिलाई। रंगोली प्रतियोगिता में एसडी पीजी कॉलेज प्रथम, आईबी पीजी कॉलेज द्वितीय, आर्या पीजी कॉलेज को तृतीय स्थान मिला।
प्रतियोगिता में आठ महाविद्यालयों के प्रतिभागी शामिल हुए। पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल में पैनल एडवोकेट्स सहित डिप्टी सुप्रीडेट संदीप भी शामिल हुए।

Comments