Wednesday, September 2, 2026
Newspaper and Magzine


-पानीपत के गांव ददलाना में महाराणा प्रताप के नाम पर बनेगा गेट एवं महाराणा प्रताप भवन

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 22, 2023 Tags: , , , , ,

-पानीपत के गांव ददलाना के महाराणा प्रताप स्टेडियम में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती
-विधायक महिपाल ढांडा ने दिया गांव ददलाना में महाराणा प्रताप के नाम पर गेट व भवन बनवाने का आश्वासन

BOL PANIPAT ,22 मई/  जिला के गांव ददलाना के महाराणा प्रताप स्टेडियम में सोमवार को महाराणा प्रताप की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जिसमें पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा और भाजपा के करनाल जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में करनाल जिला परिषद के चेयरमैन सोहन सिंह राणा, पानीपत जिला परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि प्रदीप बिहोली, वाईस चेयरमैन आर्य सुरेश मलिक रिसालु, युवा मोर्चा  विजय राणा युवा प्रदेशाध्यक्ष चंडीगढ़ ने शिरकत की।

वहीं पानीपत ब्लाक समिति के चेयरमैन एवं जयंती समारोह के आयोजक दीपक राणा, चरणजीत राणा सरपंच, शमशेर राणा अध्यक्ष व सुरेश राणा संरक्षक ने समारोह में पहुंचने पर सभी अतिथियों का स्वागत किया। विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि हमें महाराणा प्रताप की देशभक्ति,बहादूरी व स्वाभिमान से प्रेरणा लेनी चाहिये। आयोजक समिति की मांग पर विधायक महीपाल ढांडा ने पानीपत शहर के अंसल के गेट नंबर दो के पास महाराणा प्रताप की मूर्ति की स्थापना करना, गांव ददलाना में महाराणा प्रताप के नाम पर गेट और महाराणा प्रताप भवन बनवाना, गांव के 12वीं कक्षा के सरकारी स्कूल का जीणोद्धार करवाना और गांव की दो सडक़ों को बनवाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा,राजेश राणा, ब्लाक समिति के वाईस चेयरमैन विक्की बडौली,  अशोक चौहान,मंडल अध्यक्ष  अर्जुन शर्मा व संजय त्यागी, पवन राणा मनोनित पार्षद, पवन गोगलिया पार्षद, जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा, राजपाल हरिनगर पार्षद पति, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कपिल राणा, अशोक चौहान, महेंद्र राणा, कुशलपाल राणा, सचिन राणा व विनोद संधु सहित जिला परिषद एवं ब्लाक समिति के सदस्य,विभिन्न गांवों के सरपंच सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments