जी.डी गोयंका के नन्हे मुन्नों शहजादों ने लिया घुड़सवारी का प्रशिक्षण.
BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी गोयंका पब्लिक स्कूल में बच्चों को घुड़सवारी का प्रशिक्षण आरंभ किया गया जिसमें नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के बच्चे शामिल रहे । बच्चे घोड़े पर बैठकर अलग अनुभव महसूस कर रहे थे । कुछ छोटे बच्चे घबरा रहे थे तो कुछ घुड़सवारी का पूरा लुत्फ उठा रहे थे । प्रशिक्षक ने बच्चों को घुड़सवारी में प्रशिक्षित किया ।
विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए घुड़सवारी हेतु प्रोत्साहित किया । डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने घुड़सवारी के बारे में बता बच्चों को पुराने समय के घुड़सवारी के प्रयोग से अवगत कराया । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने छात्रों को घुड़सवारी के बारे में बताया कि इस के लिए कैसे चुस्त और स्फूर्त होना जरूरी है ।
इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments