Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य महाविद्यालय में प्रतिभा खोज कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिखाई शानदार प्रतिभा

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 6, 2025 Tags: , , , ,

-कहते है हमको प्यार से हम इंडिया वाले, आँखे खुली हो या हो बंद, पडगे-पडगे-पडगे गाला में रूक्के पडगे नृत्य पर थिरक उठा सभागार

-विद्यार्थी अपने अंदर के छिपे कलाकार को भी पहचानें- विवेक चौधरी

-कॉलेज की वार्षिक पत्रिका यमुना का किया गया विमोचन

-प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता, डॉ. अनुराधा सिंह व डॉ. रामनिवास ने विजेता प्रतिभागियों को बांटे पुरस्कार

BOL PANIPAT , शनिवार 6 सितंबर 2025 जीटी रोड स्थित आर्य पीजी कॉलेज के ओ.पी. शिंगला सभागार में मंगलवार को प्रतिभा खोज कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। आयोजन में विशेष अतिथि के तौर पर पानीपत के एसडीएम मंदीप, पानीपत म्युनिसिपल कमेटी के कमिश्नर विवेक चौधरी, पानीपत शहर के डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी के साथ ज्वाइंट कमिश्नर म्युनिसिपल कमेटी पानीपत के संजय ने भी शिरकत की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह, सांस्कृतिक गतिविधियों के डायरेक्टर डॉ. रामनिवास सिंह सहित अन्य स्टॉफ सदस्यों ने ओ.पी. शिंगला सभागार में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेंद्र शिंगला ने अपने संदेश में कहा कि मंच के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला निखारने का अवसर मिलता है। महाविद्यालय की प्रबंधक समिति का हमेशा यही प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समिति शैक्षणिक, खेल-कूद व सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए हर प्रकार की सुविधा कॉलेज में उपलब्ध करवाए।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत कर रहे पानीपत, म्युनिसिपल कमेटी के कमिश्नर विवेक चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल शिक्षा की डिग्री ही काफी नहीं है, विद्यार्थी

अपने अंदर के छिपे कलाकार को भी पहचानें, और मन लगाकर मंच पर उस कलाकार को तराशने का काम भी करें।

प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज आर्य पीजी कॉलेज व युवा एवं सांस्कृतिक विभाग, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र के निर्देशानुसार प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। महाविद्यालय के ओ.पी. शिंगला सभागार में कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा कि मंच पर न केवल विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि यह महाविद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत व प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि महाविद्यालय पिछले 19 वर्षों से जोनल यूथ फेस्टिवल में ओवरऑल ट्रॉफी विजेता रहा है। पिछले 9 वर्षों से महाविद्यालय की टीम ने इंटर जोनल युवा महोत्सव में भी ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की है। और गत 7 वर्षों से कॉलेज के इन प्रतिभावान विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी व अतंरराष्ट्रीय साहू फेस्ट में अपना दबदबा कायम किया हुआ है। वहीं उन्होंने बताया कि आर्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की ओर से कई बार भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए साउथ एशियन इंटर यूनिवर्सिटी कंपीटिशन में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर देश का गौरव बढ़ाया है। अपने संबोधन के अंत में प्राचार्य ने डॉ.जगदीश गुप्ता ने कॉलेज के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. रामनिवास, प्रभारी डॉ. नीलु खालसा सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी और कार्यक्रम के अंत में कॉलेज की वार्षिक पत्रिका यमुना का भी विमोचन किया गया ।

कॉलेज के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. रामनिवास ने बताया कि अगले माह करनाल जोन के जोनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन होना है। जिसमें हमारे विद्यार्थी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। हमारे कॉलेज के विद्यार्थी पिछले एक माह से जोनल यूथ फेस्टिवल की तैयारियों में दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं |

प्रतिभा खोज कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने लाजवाब प्रस्तुतियां दी, हिंदी फिल्मी गानों से लेकर हरियाणवी, पंजाबी गानों से संस्कृति की छंटा बिखेरते हुए एक से एक शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कहते है हमको प्यार से हम इंडिया वाले—दमादम मस्त कलंदर गानों व नृत्य पर पूरा सभागार झूम उठा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता व प्राध्यापकों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मंच संचालन हिंदी विभाग के प्राध्यापक विजय सिंह व प्राध्यापिका गरिमा ने किया।

यूं रहे प्रतिभा खोज कार्यक्रम के परिणाम….

नृत्य प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष से कविता, पायल और खुशबू ने प्रथम स्थान, बीए प्रथम वर्ष से खुशी, कशिश एवं बीकॉम प्रथम वर्ष से जानवी ने द्वितीय स्थान, वहीं बीकॉम द्वितीय वर्ष से कार्तिक, बीए द्वितीय वर्ष से हर्ष, टेक्स्टिल एवं फैशन डिजाइन प्रथम वर्ष से जेसिका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

म्यूजिक वॉकल प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के प्रदीप व बीबीए प्रथम वर्ष के निर्मित ने संयुक्त रमप से प्रथम स्थान, बीए प्रथम के रूस्तम वा ज्योति ने द्वितीय स्थान, वहीं बीए प्रथम वर्ष के गुरदीप व बीए तृतीय वर्ष के जपनीत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

संगीत वादन की प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष दिलशाद ने प्रथम, बी.कॉम द्वितीय वर्ष की आकृति व बीए प्रथम वर्ष के अमनदीप ने दूसरा स्थान, व बीए प्रथम वर्ष के प्रदीप व निखिल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीए तृतीय वर्ष के शुभम, बीए द्वितीय वर्ष के लवली व बी.कॉम प्रथम वर्ष की रिद्धी मित्तल की टीम ने हासिल किया। द्वितीय स्थान बीएससी तृतीय वर्ष नितिश, बीए प्रथम वर्ष की नंदनी व बी.कॉम आनर्स द्वितीय वर्ष के वाशु मित्तल की टीम ने हासिल किया। वहीं तृतीय स्थान बी.कॉम आनर्स द्वितीय वर्ष की फलक, बीए द्वितीय वर्ष की रिषिता व बीए अर्थशास्त्र आनर्स प्रथम वर्ष के कृष की टीम ने हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार बी.कॉम द्वितीय वर्ष के कुलदीप, बी.कॉम आनर्स की रिया सिंह व बीए.अर्थशास्त्र प्रथम वर्ष की अंशिका की टीम ने हासिल किया।

भाषण प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की मीनू व बीसीए द्वितीय वर्ष की काशवी ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष की आंचल व बी.कॉम प्रथम वर्ष की निशिका संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, वहीं बीए प्रथम वर्ष की मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कविता पाठ में बीए द्वितीय वर्ष की अंजली ने प्रथम स्थान, एम.ए अंग्रेजी की खुशबू नेदूसरा स्थान, एम.कॉम की दिव्या ने तीसरा स्थान हासिल किया।

पेटिंग प्रतियोगिता में बीबीए प्रथम वर्ष की जयंतिका व बीसीए प्रथम वर्ष की अंशु ने पहला स्थान, बी.कॉम प्रथम वर्ष की अंतिम व बी.कॉम अंतिम वर्ष के अविनाश ने द्वितीय स्थान वहीं बी.कॉम प्रथम वर्ष की रिसिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।

निर्णायक मंडल में डॉ.नीलू खालसा, प्रो.विवेक गुप्ता, आस्था गुप्ता, विजय सिंह, नरेश, प्राध्यापिका पारूल और विकेंदर ने अहम भूमिका निभाई

इस अवसर पर कॉलेज से डॉ. मधु गाबा, डॉ.गीतांजली साहनी, डॉ. मीनल तालस, प्रो. उमेद, डॉ. विजय सिंह, प्रा.आस्था गुप्ता , प्रो.पंकज चौधरी सहित कालेज के सभी शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग के सभी सदस्य मौजूद रहे |

Comments