Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.(पी.जी.) कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 17, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत के प्लेसमेंट एंड करियर गाइडेंस सैल ने मेधा लर्निंग फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। कार्यक्रम में कुल 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 12 विद्यार्थियों को कंपनियों ने चयन किया।

ड्राइव में एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक–एनआईआईटी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। इन कंपनियों ने विशेष रूप से सत्र 2023-24 और 2024-25 में स्नातक पूर्ण करने वाले छात्रों के लिए अवसर प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की शुरुआत कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम से हुई, जिसमें विद्यार्थियों को कंपनियों की कार्यप्रणाली, करियर संभावनाओं और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों पर भी विशेष रूप से चर्चा की गई।

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि, “ऐसे आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। यह न केवल उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ते हैं, बल्कि उद्योग जगत की चुनौतियों से भी परिचित कराते हैं।” साथ ही कॉलेज की उप-प्राचार्या डॉ. किरण ने भी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे अवसरों का लाभ उठाकर विद्यार्थी अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं।

प्लेसमेंट एंड करियर गाइडेंस सैल तथा मेधा लर्निंग फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस तरह के सहयोगात्मक प्रयास छात्रों को प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अवसर – तीनों एक साथ प्रदान करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. अर्पणा गर्ग, प्रो. माधवी, डॉ. स्वाति पूनिया, प्रो. खुशबू, शाहिद, पीयूष और अमन का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Comments