Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


गीता महोत्सव: सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न कलाकारों की पार्टियों ने बिखेरे रंग

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 3, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 3 दिसंबर। जिला स्तरीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन आर्य कॉलेज के प्रांगण में सम्पन्न हुई सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न कलाकारों की पार्टियों ने  हरियाणवी संस्कृति और श्रीमद्भवद्गीता पर केंद्रित प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यअतिथि अतिरिक्त वीना हुड्डïा एवं अन्य अधिकारियों ने की। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी भी उपस्थित रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने कहा कि आज भी श्रीमद्भगवद्गीता की उतनी ही प्रासंगिकता है जितनी पहले थी और यह आगे भी रहेगी। उन्होंने विद्यार्थियों एवं उपस्थित सभी को गीता के सार को जीवन मे अपनाने पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत इस जिला स्तरीय समारोह में जिला प्रशासन व शहर के विभिन्न संगठनों की कड़ी मेहनत से भव्य प्रोग्राम का अयोजन किया जा रहा है इसलिए जिला के नागरिकों से अपील है कि आप सब इस समारोह में बढ़ चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराएं और कार्यक्रमों का लुत्फ उठाएं ।
इस अवसर पर अनील मस्ताना, जितेन्द्र खटक, राहुल एण्ड पार्टी ने लोक गायन एवम भजनों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का समा बांध दिया। इसी कडी में रामकुमार एण्ड पार्टी तथा अमित गर्ग एण्ड पार्टी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इसी कड़ी में नरेन्द्र गर्ग द्वारा दिखाई गई नाट्ïय प्रस्तुति नारद और कृष्ण संवाद की भी काफी सराहना की गई।

Comments