Sunday, December 7, 2025
Newspaper and Magzine


पुराने संघर्ष के साथियों से वही प्यार, स्नेह और समर्थन मिल रहा-कुलदीप बिश्रोई

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at June 10, 2025 Tags: , , , ,

कर्णसिहं पसीना जैसे साथियों ने संघर्ष के समय दिया साथ,सात पीढियां भी नही उतार सकती कर्ज-कुल्दीप बिश्रोई

BOL PANIPAT ,10 जून(): जिन कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ कंधे से कंधा मिला कर संघर्ष किया है, उन कार्यकर्ताओं को मैं कभी भूल नहीं सकता। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कुलदीप बिश्नोई को एक बार फिर से चाहे कितना भी संघर्ष करना पड़े वे करेंगे। इसलिए कार्यकर्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। वे उनके काम करवाएंगे। उक्त बाते पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता कुलदीप बिश्रोई ने ऊझा रोड के नजदीक अपने पुराने संघर्ष के साथी और पूर्व पार्षद व गुर्जर सभा पानीपत प्रधान कर्णसिहं पसीना के निवास पर अपने साथियों का हालचाल जानते हुए कही। इस दौरान उन्होने कर्णसिहं पसीना की प्रंशसा करते हुए कहा कि संघर्ष के समय जो साथ कर्णसिहं जैसे साथियों ने दिया है उनकी सात पीढियां भी उनका कर्ज नही उतार सकती। वो हर समय सुख-दुख में कर्णसिहं के परिवार के साथ कंदे से कदा मिलाकर खडे रहेगें। इस दौरान कुल्दीप बिश्नोई का कार्यकर्ताओं ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कुलदीप बिश्रोई ने कहा कि प्रदेश के हर कौने में उन्हें अपने पुराने संघर्ष के साथियों से वही प्यार, स्नेह और समर्थन मिल रहा है, जिसको देखकर वे अभिभूत हैं और उन्हें एक नई ऊर्जा और ताकत मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नायब सरकार बेहतरीन काम कर रही है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के कार्य समान रूप से करवा रहे हैं। भाजपा की डबल इंंजन सरकार प्रदेश को प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया वे अपना साथ और स्नेह इसी प्रकार बनाए रखें, यही उनकी ताकत है। इस मौके पर महेश थरेजा,नक्षत्र शर्मा,आजाद नम्बरदार,सरपंच पंकज रावल,नरेश ऊझा,ईशमसिहं गोयला खुर्द,एमसी बिट्टू प्रजापति,एमसी प्रीतम गुर्जर,गोविन्द बाल्मिीकी,जयकरण सैन,रविन्द्र सैनी,मुकेश सैनी,अधिवक्ता भवरसिहं,मा.पितांबर रावल,रविन्द्र भलौर,शिवकुमार रावल,कवरपाल जलालपुर,बिट्टू रावल बापौली,रोहताश आदि अनेक मौजूद थे।

Comments