हर वर्ग को सौगात. दूर की सब की परेशानी. 100 दिनों में बड़े फैसलों से दिलों पर छा गए मुख्यमंत्री: पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार
-100 दिनों में नायब फैसले, हर वर्ग को सौगात, सभी को डायरेक्ट फायदा
-सरकारी अस्पतालों में किडनी मरीजों को मिल रही है नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा
पानीपत 25 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी की नायब सरकार 27 जनवरी को हरियाणा में अपने 100 दिन पूरे करने जा रही है। जिस उम्मीद के साथ जनता ने बहुमत से भाजपा सरकार बनाई, उस उम्मीद पर सरकार खरी भी उतर रही है। हरियाणा के पंचायत एवं खनन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने जारी ब्यान में सरकार के 100 दिन पुरे होने पर बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इन 100 दिनों में हर वर्ग को कोई ना कोई सौगात देने का काम किया है। सरकार की योजनाओं और बिना भेदभाव के हर विधानसभा में विकास का जादू जनता पर ही नहीं विरोधियों पर भी छाया हुआ है। यही कारण है कि विरोधी दलों के विधायक और नेता खुले मंच से नायब सिंह सैनी की तारीफ करने में गुरेज नहीं कर रहे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सरकार बनने के बाद सबसे पहले 24 हजार से ज्यादा युवाओं को बिना पर्ची बिना खर्ची सरकारी नौकरी देकर अपने राजनीति विरोधियों के मुंह पर ताला लगा दिया था। सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ बाद में ली,पहले युवाओं को नौकरी दी। इसके बाद सरकार ने जिस रफ्तार से योजनाएं बनाई, जिस तेज गति से विकास किया वो सभी के सामने है। बारिश नहीं होने के कारण किसानों को खरीफ की फसल का जो नुकसान हुआ तो सरकार तुरंत हरकत में आई और अब तक 948 करोड़ रुपये किसानों के लिए जारी किए जा चुके हैं। युवाओं और किसानों के साथ नायब सरकार ने महिलाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों, मजदूरों सभी के लिए बिना रुके काम किया।
मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि शहर हो या गांव सभी का विकास करवाया जा रहा है। नायब सरकार ने करीब इन 100 दिनों में अभी तक 15 हजार पात्र लोगों को प्लॉट देकर उनका सपना पूरा किया। यही नहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सरकार कसर नहीं छोड़ रही। ड्रोन दीदी और बीमा-सखी योजना इसके उदाहरण हैं। नायब सरकार के 100 दिन विरोधी दलों के पूरे कार्यकाल पर भारी नजर आ रहे हैं। बता दें कि नायब सिंह सैनी 12 मार्च 2024 से अक्टूबर 2024 तक पहली बार मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान उन्हें काम करने के लिए 56 दिन का समय मिला और इतने काम कर डाले कि हरियाणा की जनता ने विधानसभा में बहुमत से दोबारा भाजपा की सरकार बनाई और 17 अक्टूबर को नायब सिंह को फिर सीएम का ताज पहनाया। अब 27 जनवरी को नायब सरकार के लाजवाब 100 दिन पूरे होने जा रहे हैं। इन 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड देने के लिए सरकार और मुख्यमंत्री तैयार हैं। सरकार से हिसाब मांगने वाले विरोधी अब चुप नजर आ रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने दी 3 वी की उपाधि
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि इन 100 दिनों में नायब सिंह सैनी ने न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दिल जीता बल्कि जनता के दिलों पर राज करने में कामयाब हुए। नरेंद्र मोदी भी नायब सिंह सैनी को 3 वी की उपाधि देते हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं कि नायब सिंह सैनी विनम्र, विवकेशील व विद्वान व्यक्तित्व के धनी हैं, जिन्होंने इतने कम समय में मुख्यमंत्री के रूप में राजनीतिक लोकप्रियता हासिल की है।
सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र में अहम योगदान, सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस की मिल रही नि:शुल्क सुविधा
मंत्री कृष्णलाल पंवार ने बताया कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में डायलिसिस की निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इससे किडनी के मरीजों को फायदा पहुंचा। मरीज को प्राइवेट अस्पतालों में महंगी डायलिसिस करवाने से छुटकारा मिला। इसके साथी प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को पूरी करने के लिए डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया चली हुई है। जल्द ही सरकारी अस्पतालों में 750 से ज्यादा डॉक्टरों की भर्ती की जानी है। इसके अलावा भी स्वास्थ्य क्षेत्र में कोई क्रांतिकारी कदम उठाए गए हैं।

Comments